फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Karate Do Championship After eight children of the district

कराटे डू चैंपियनशिप में भाग लेंगे जिले के आठ बच्चे

Wed, 17 Jun 2015 07:45 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Jun 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
बैंकाक में होने वाले कराटे डू चैंपियनशिप में जिला खीरी से आठ बच्चे प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता थाईलैंड के हुआमार्क इंडोर स्टेडियम में हो रही है, इसमें प्रतिभागियों के खर्च के लिए प्रदेश सरकार ने पांच लाख चालीस हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

जिला खीरी से आठ बच्चों का चयन सितोरियु कराटे डू एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से किया गया है। यह जिले के लिए गौरव की बात है। डीएम किंजल सिंह ने बताया कि प्रतिभागी बच्चों का पासपोर्ट बन चुका है। बैंकाक के हुआमार्क इंडोर स्टेडियम में जिला खीरी से जो बच्चे भाग ले रहे हैं उनमें वर्षा दीक्षित, अंकुर सेन, शुभम वर्मा, अभिषेक यादव, श्रेयांश वर्मा, सूरज सिंह, कैवल्य और वंदना सिंह शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने बच्चों को प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहायता दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed