फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   inter district transfer of teachers

अंतरजनपदीय स्थानांतरण: 300 शिक्षकों ने जमा किए प्रत्यावेदन

Tue, 29 Sep 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
inter district transfer of teachers
image description
लखीमपुर खीरी। शैक्षिक सत्र 2019-20 से लंबित परिषदीय शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया को पुन: प्रारंभ करते हुए शिक्षा विभाग ने समय सारिणी जारी की थी। पहले आवेदन कर चुके शिक्षकों से 28 सितंबर 2020 तक दावे/आपत्तियां मांगी गई थी, जिसमें करीब तीन हजार आपत्तियां प्राप्त र्हुइं।
विज्ञापन

यहां से दूसरे जनपदों में स्थानांतरण कराने के लिए जनवरी 2020 में 4079 शिक्षकों ने आवेदन फार्म भरे थे, जिसमें करीब 1300 फार्म रिजेक्ट किए गए थे। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में स्थानांतरण प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब जनपद स्तरीय समिति के द्वारा आपत्तियों का निस्तारण करके संबंधित शिक्षकों का डाटा रिसेट किया जाएगा, जो संशोधन के लिए शिक्षकों को 29 से 30 सितंबर 2020 तक उपलब्ध होगा। एक से तीन अक्तूबर 2020 तक शिक्षक अपने आवेदन फार्म में वांछित संशोधन करके प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। इसके बाद चार से पांच अक्तूबर तक बीएसए द्वारा आवेदन पत्रों को सत्यापित कर लॉक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 15 अक्तूबर 2020 को किया जाएगा, जिसके बाद शिक्षकों के दूसरी जगह स्थानांतरण की प्रक्रिया 24 अक्तूबर 2020 तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed