{"_id":"5f5bcfe38ebc3eff1870c586","slug":"injured-lakhimpur-news-bly419503091","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला में लूट में नाकाम होने पर व्यापारी को गोली मारी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला में लूट में नाकाम होने पर व्यापारी को गोली मारी, घायल
विज्ञापन
बदमाशों की गोली से घायल अरविंद शुक्ला।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र में नया बाईपास मार्ग पर गुरुवार रात लूट में नाकाम रहने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने नगर निवासी व्यापारी अरविंद शुक्ल पर फायर झोंक दिया, जिसमें वह गंभीर घायल हो गए। अरविंद शुक्ल तकिया स्थित अपने गुड़ कोल्हू से घर वापस आ रहे थे। गंभीर हालत में उन्हें सीएससी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नारायण कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार शुक्ल (45) गुरुवार की रात करीब 9:15 बजे हैदराबाद थाना क्षेत्र में तकिया गांव स्थित अपने गुड़ कोल्हू से काम निपटाकर घर वापस आ रहे थे। जैसे ही वह नया बाईपास मार्ग पर टीवीएस शोरूम के पास पहुंचे, सामने से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर रोकने की कोशिश की लेकिन स्थिति को भांप अरविंद शुक्ल ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। ऐसे में बदमाशों ने पीछे से फायर झोंक दिया। फायर के छर्रे बाइक सवार व्यापारी अरविंद शुक्ला का बाएं हाथ और कंधे में जा घुसे। इधर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। गंभीर हालत में किसी तरह अरविंद शुक्ल ने घर जाकर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस को सूचना देकर परिवार वाले उन्हें आनन-फानन में सीएचसी लेकर गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से व्यापारियों और नगर वासियों में दहशत है। तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
घटना के बाबत व्यापारी से जानकारी की है। घटनास्थल का भी मुआयना किया गया है। व्यापारी पर 12 बोर तमंचे से फायर किया गया है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-अनिल कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला