{"_id":"66d7835f788a80bd7a0a09c4","slug":"information-given-about-science-talent-search-exam-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-128261-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा की दी जानकारी
विज्ञापन
कृषक समाज इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को जानकारी देते विज्ञान क्लब जिला समन्वयक।सोशल मीडिया
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक सुनील मिश्रा ने विद्यार्थियों को विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा मेें प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
समन्वयक सुनील मिश्रा ने बताया कि विज्ञान भारती राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद और राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के सहयोग से कक्षा छह से 11 के छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा खोज परीक्षा कराई जा रही है। यह परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी सहित 12 स्थानीय भाषाओं में आयोजित की जाती है। प्रथम स्तर की परीक्षा 23 व 27 अक्तूबर में से किसी एक दिन होगी। इसका परिणाम 15 नवंबर को घोषित होगा।
उन्होंने बताया कि द्वितीय स्तर की परीक्षा आठ, 15 और 22 दिसंबर में से किसी एक दिन होगी। तृतीय स्तर की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तरीय कैंप का आयोजन 17 व 18 मई 2025 को किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय विजेताओं को 25 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। विजेताओं को एक वर्ष के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। परीक्षा के लिए पंजीकरण शुल्क 200 रुपये है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2024 है। इस मौके पर प्रधानाचार्य एपी सरोज, श्याम मूर्ति शुक्ला, डॉ. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद