{"_id":"67b76e5ac37a5a4225024ccd","slug":"indo-nepal-border-project-work-stopped-villagers-angry-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-139727-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: इंडो-नेपाल बॉर्डर परियोजना का काम रुका, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: इंडो-नेपाल बॉर्डर परियोजना का काम रुका, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
तिकुनिया। इंडो-नेपाल बॉर्डर परियोजना के तहत सड़क निर्माण करीब तीन माह से कार्य रुका है। तमाम किसानों को भूमि अधिग्रहण का पैसा नहीं मिलने से उनमें रोष है।
सड़क निर्माण के प्रथम चरण में शारदापुरी से पीलीभीत तक और पीलीभीत से सुमेरनगर तक मार्ग का निर्माण किया जा चुका है। इसके बाद बनकटी से चंदनचौकी तक सड़क बन गई है। चंदन चौकी से कौड़ियाला गुरुद्वारा तक सड़क का निर्माण होना है। निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर रजिस्ट्री कराई है। करीब तीन महीने से कार्य बंद पड़ा है।
जिन किसानों के नाम लोक निर्माण विभाग के माइक्रो प्लान में हैं तथा और उनकी रजिस्ट्री नहीं हुई है, उनमें किसान श्री कृष्णा, श्याम कली, रामसूरत, रामकिशोर, रमेश चंद, कामता प्रसाद ,रामनरेश, गोमती, रामदेवी, भीम, गुड्डी श्रीकांत और उर्मिला ने बताया कि उनके खेत के पड़ोसी किसानों को लोक निर्माण विभाग ने रजिस्ट्री कराकर पैसा दे दिया है।
विज्ञापन
उन लोगों को अभी भूमि अधिग्रहण के बाद पैसा नहीं दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता विवेक आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से गृह मंत्रालय ने निर्माण कार्य में रोक लगा दी है। जल्दी ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।