{"_id":"58a1de234f1c1b5733d84d00","slug":"in-either-country-over-the-ferry-sister-brother-treat","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अपने हाथ मेें देश की नैया, समझो दीदी-भइया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अपने हाथ मेें देश की नैया, समझो दीदी-भइया’
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया
जिले भर में 15 फरवरी को होने वाले चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। इसी कड़ी में किड्स एन टीन्स इंटरमीडिएट कॉलेज के कर्मचारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने ओयल टाउन में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने लोगों से 15 फरवरी को हर हाल में मतदान करने की अपील की। बच्चे मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखी पटिकाएं अपने हाथ में लिए थे। इस मौके पर रुचिका गुप्ता, कीर्ति शाह पुरी, ज्योति त्रिवेदी, अलका श्रीवास्तव, शहनाज सिद्दीकी, सुभाषिनी, सीमा, पूनम मौजूद रही।
बेहजम। कस्बा स्थित राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को बेहजम पुलिस चौकी प्रभारी मनोज यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। इस मौके पर प्रबंधक राजेश गुप्ता, आलोक सैनी, संतोष मिश्र, उमेश गुप्ता, मुनेंद्र सिंह, एसपी सिंह, अभिषेक पांडेय, बृजेश वर्मा, रमेश चंद्र, अजय शंकर मिश्र, खुशबू, राधा मिश्रा, राजबहादुर मौजूद रहे।
बाकेगंज। मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कस्बे के परिषदीय स्कूल के बच्चों ने रैली निकाल कर वोटरों से 15 फरवरी को हर हाल में मतदान करने का संदेश दिया। मतदाता जागरूकता रैली के दौरान बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर ‘अपने हाथ मेें देश की नैया समझो दीदी-भइया’ के नारे लगाए। बच्चों ने मतदान का महत्व बताते हुए वोटरों से मतदान की अपील की। इस मौके पर संदीप कुमार, भारती निषाद, शशिलता, दिनेश कुमार, प्रीती, श्वेता, प्रीती, कविता, राम सिंह, सुशील, रीता, मंजुला सहित कई बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज। पसगवां प्रेस क्लब द्वारा विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया गया ।
प्रेस क्लब अध्यक्ष बृज कुमार सिंह के नेतृत्व में श्रीकांत सिंह, डॉ. दिनेश शर्मा, अरविंद शुक्ला, अशोक गुप्ता, आशीष शुक्ला, जयगोपाल, इंद्रपाल, आशीष पांडे, कैलाश गुप्ता, मोहम्मद आरिफ, स्वामी दयाल, आलोक कुमार, नीरज पांडे, अर्पित गुप्ता, जुल्फिकार आदि ने मतदाताओं से संपर्क किया और अपना मत का प्रयोग खुद के विवेक से करने की सलाह दी ।
पलियाकलां। शहर के कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। बच्चों ने बेस्ट टीचर चुनने के लिए स्कूल में वोट भी डाले।
कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से उन्होंने लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। स्कूल के प्रबंधक कुलदीप सिंह और प्रधानाचार्य सुनील शुक्ला ने बच्चों को अपने मिलने वालों को भी मतदान के लिए जागरूक करने को कहा। इस दौरान हरप्रीत, अनीता, शशि आदि टीचरों के साथ ही स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे।