{"_id":"6a32e23d9f4c5c656b036426","slug":"in-12-years-the-country-has-written-a-new-chapter-of-development-ajay-mishra-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-177785-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 वर्षों में देश ने विकास की नई इबारत लिखी : अजय मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 वर्षों में देश ने विकास की नई इबारत लिखी : अजय मिश्रा
Wed, 17 Jun 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
कार्यकम में मौजूद भाजपा पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला पंचायत सभागार में आयोजित विकसित भारत सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विकास, विश्वास और जनकल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूरे किए हैं।
उन्होंने कहा कि इस दौरान देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। महिलाओं के सशक्तीकरण, युवाओं को रोजगार, किसानों की आय बढ़ाने और आमजन तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रामजी मौर्य ने किया। सम्मेलन में अधिवक्ता संघ के ओमप्रकाश पटेल, मथुरा प्रसाद, डॉ. रमन मिश्रा, डॉ. डीएन मालपानी, चंदन लाल बाल्मीकि, उमाशंकर मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, संगीता पुरी, रमेश चंद्र मिश्र, देवदत्त चढ़ा मौजूद रहे।

कार्यकम में मौजूद भाजपा पदाधिकारी। संवाद