फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband took away his first wife, dead body of the second one was found

Lakhimpur Kheri News: पहली पत्नी को लेकर गया पति, दूसरी का मिला शव

Tue, 21 Nov 2023 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Husband took away his first wife, dead body of the second one was found
मझगईं। पहली पत्नी को लेकर बाहर कमाने गए एक पति की दूसरी पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजन ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, घटना के बाद से मृतका के ससुराल वाले घर से गायब हैं।
विज्ञापन


मझगईं थाना क्षेत्र के बघईया निवासी रामविलास के पुत्र सुनील कुमार ने पहली पत्नी होने के बाद भी गांव के ही एक घर से संगीता देवी से आठ माह पहले विवाह किया था, जिसके बाद से दोनों में अक्सर झगड़ा होने लगा था। सुनील कुमार अपनी पहली पत्नी के साथ काशीपुर जिले में कमाने चला गया था। गांव वालों का कहना है कि पहले संगीता भी किसी अन्य के साथ विवाह बंधन में थी, उसके बाद वह सुनील के साथ चली आई थी।
विज्ञापन

सुनील घर से पहली पत्नी को लेकर कमाने चला गया और दूसरी पत्नी संगीता को माता-पिता के साथ छोड़कर चला गया था। सोमवार को संदिग्ध हालात में संगीता का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। इसके बाद मृतका के ससुराल वाले घर से भाग गए। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर संगीता की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर नायब तहसीलदार हर्ष निशांत व लेखपाल शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed