{"_id":"6aaae227b7e498c6b30982bc","slug":"tikunia-violence-case-testimony-continues-in-the-main-case-final-arguments-in-the-cross-case-today-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-185229-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकुनिया हिंसा कांड : मुख्य मामले में गवाही जारी, क्रॉस केस में आज अंतिम बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकुनिया हिंसा कांड : मुख्य मामले में गवाही जारी, क्रॉस केस में आज अंतिम बहस
Thu, 17 Sep 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड के मुख्य मामले में बुधवार को तीन गवाह पेश हुए। बचाव पक्ष ने तीनों से जिरह पूरी कर ली। वहीं, क्रॉस केस में बचाव पक्ष के साक्ष्य समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार को अंतिम बहस होगी।
मुख्य मामले की सुनवाई जिला जज शिवकुमार सिंह की अदालत में हुई। अभियोजन ने जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात रहे प्रमोद श्रीवास्तव को पेश किया। उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर, 2021 को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन का प्रोटोकॉल आया था। इसमें डिप्टी सीएम के तिकुनिया के अग्रसेन इंटर कॉलेज स्थित हेलीपैड पर उतरने का कार्यक्रम था।
इसके बाद अभियोजन ने रिजवान और तौसीफ को गवाह के रूप में पेश किया। एसआईटी की जांच के अनुसार, छात्र नेता अबरार अहमद ने अंकित दास से मिलने के लिए रिजवान को भेजा था। अबरार अहमद की मृत्यु के कारण रिजवान और तौसीफ को गवाह बनाया गया। बचाव पक्ष ने इन साक्ष्यों को ‘हवा-हवाई’ बताया। मुख्य मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
क्रॉस केस में बचाव पक्ष ने सफाई साक्ष्य समाप्त कर दिए हैं। जिला जज ने बृहस्पतिवार को मुख्य मामले के साथ इसकी सुनवाई भी तय की है। इसमें अंतिम बहस होगी।
कानून के जानकारों के अनुसार दोनों मामलों की सुनवाई समान स्तर पर होनी चाहिए। मुख्य मामला अपराध संख्या 219 अभी गवाही के चरण में है, जबकि क्रॉस केस अपराध संख्या 220 अंतिम बहस के स्तर पर पहुंच चुका है। ऐसे में यह सवाल है कि क्रॉस केस में अंतिम बहस के बाद फैसला दिया जाएगा या मुख्य मामले के निर्णायक स्तर तक पहुंचने का इंतजार होगा।