फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   High speed truck collides with sugarcane laden tractor trolley, tractor driver dies

तेज रफ्तार ट्रक ने गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत

Sat, 23 Jan 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
High speed truck collides with sugarcane laden tractor trolley, tractor driver dies
गोला गोकर्णनाथ। अलीगंज रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव लखरावां निवासी रामसहाय का 32 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत अपने ममेरे भाई 18 वर्षीय आकाश निवासी महरताला के साथ ट्रॉली में गन्ना भर कर बजाज चीनी मिल बेचने जा रहा था। सुबह करीब 11 बजे अलीगंज रोड पर ईंट भट्टे के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक इंद्रजीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर बैठा ममेरा भाई आकाश बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। जवान बेटे की मौत पर पिता रामसहाय, माता शांता देवी सहित परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक इंद्रजीत तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed