फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health Minister's organizations blew the effigy

स्वास्थ्य मंत्री का संगठनों ने फूंका पुतला

Sun, 13 Aug 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 13 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Health Minister's organizations blew the effigy
आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, जताई नाराजगी 
विज्ञापन

सपा एमएलसी ने कहा प्रदेश को शमशान बनाने पर तुली है भाजपा   

 बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में ऑक्सीजन के अभाव में हुई 48 मौतों के मामले में सामाजिक, राजनैतिक एवं छात्र संगठनों में आक्रोश है। रविवार को सपा, एबीवीपी एवं कई अन्य संगठनों ने योगी सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका। 
जिला संयोजक अपूर्वम मिश्रा के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुई मौतों पर दु:ख व्यक्त किया और इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह द्वारा दिए गए बयान की निंदा की। पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री का भाजपा कार्यालय तिराहे पर पुतला फूंककर नाराजगी जताई। इस मौके पर जिला सहसंयोजक अमन मिश्रा, शिवम वर्मा, संकल्प शुक्ला, हिमांशु शुक्ला, हिमालय मिश्रा, पीयूष गुप्ता, शशांक तिवारी, शशांक अवस्थी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

बच्चों की मौत को लेकर सपा पदाधिकारियों ने रविवार को लोहिया भवन पर बैठक की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने मेडिकल कॉलेज में हुई बच्चों की मौतों को योगी सरकार का प्रायोजित नरसंहार बताया। एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि भाजपा प्रदेश को शमशान बनाने पर तुली है। जिला उपाध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सांप्रदायिकता की आग में जल रहा है और मोदी-योगी सरकार गाय, चाय और वंदेमातरम में उलझी है। सपाइयों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की और आर्यकन्या डिग्री कॉलेज तक कैंडिल मार्च निकालकर मासूमों को श्रृद्धांजलि दी। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, रामपाल यादव, आकाश गुप्ता, रघुवीर यादव, तृप्ति अवस्थी राशिद पठान आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष और  सदस्य अजय कुमार शुक्ला ने बच्चों की मौत के मामले में जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी के लोगों ने उच्चाधिकारियों और मंत्रालय को पहले ही भुगतान के लिए लिखा था, लेकिन उसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया, इसलिए इन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह सूर्यवंशी, बाबूराम, संजीव पाठक, हिमांशु तिवारी, श्याम जी द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे। 

भाकपा माले व किसान महासभा की हुई बैठक     
पलियाकलां। गोरखपुर के मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौतों के मामले में भाकपा माले व अखिल भारतीय किसान महासभा ने एक बैठक की। जिसमें  मृत बच्चों व उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के बाद शासन प्रशासन के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया। साथ ही यह मांग उठाई गई कि मेडिकल कॉलेज के अधिकारी व प्रशासन जिनकी लापरवाही से यह घटना हुई है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। साथ ही मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान कमलेश राय, निर्भय नारायण, ओमनाथ त्रिपाठी, मनोज सिंह, अलीउल्ला खान, रमाशंकर, सुनील कुमार, महेंद्र, चंद्रिका शर्मा, सुनील मिश्रा, आरती राय आदि मौजूद रहीं।


गौरक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस           
गोला गोकर्णनाथ। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में प्रशासन और डॉक्टर की लापरवाही से मासूमों की जान चली जाने से आहत गौ सेवा आश्रम एवं गौरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने मशाल जुलूस निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग की। इस मौके पर शिवकुमार बाजपेयी पिंटू, पियूष शुक्ला, राजेश गिरि, अरुण अवस्थी, जनरैल सिंह, सुरेशचंद्र मिश्र, हरिमोहन अग्निहोत्री, वरुण पांडे, राजन शुक्ला, हर्षल त्रिपाठी, धीरज बाजपेयी, गौरव शुक्ला, मोहित कोहली, अनुराग, शिवम आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed