{"_id":"6a06220b9d5d203529045be7","slug":"he-himself-went-missing-to-trap-his-elder-brother-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175146-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बड़े भाई को फंसाने के लिए खुद ही हो गया लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बड़े भाई को फंसाने के लिए खुद ही हो गया लापता
Fri, 15 May 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 15 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
मझगईं। पुश्तैनी जमीन के विवाद में एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को पुलिस केस में फंसाने के लिए खुद के गायब होने की साजिश रच डाली। चार दिन की तलाश के बाद पुलिस ने उसे उसके बहनोई के घर से तलाश लिया।
नयापुरवा निवासी सुरेश पासी पिछले 10 वर्षों से बेला खुर्द गांव में मकान बनाकर रह रहा है। उसका अपने बड़े भाई परशुराम से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह से चल रहे विवाद के चलते मामला थाने तक पहुंचा था। चार दिन पहले दोनों पक्षों के बीच जमीन बांटने को लेकर लिखित समझौता भी हुआ था।
समझौते के अगले ही दिन सुरेश अचानक लापता हो गया। इसके बाद उसके पुत्र ओमकार ने पुलिस को तहरीर देकर पिता की तलाश की मांग की। पुलिस और परिजन लगातार तीन दिन तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान शक की सुई बड़े भाई परशुराम की ओर घूमने लगी थी।
विज्ञापन
मामले का खुलासा बुधवार शाम उस समय हुआ, जब हल्का इंचार्ज एसआई जगदीश ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर सुरेश को उसके बहनोई रामऔतार निवासी सुरजी पुरवा के घर से तलाश लिया।
एसआई जगदीश ने बताया कि सुरेश शराब पीने का आदी है। उसने अपने बड़े भाई को कानूनी झंझट में फंसाने और परेशान करने के लिए खुद के गायब होने की साजिश रची थी। पुलिस ने सुरेश को कड़ी हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।