फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Half of the population overtook the men by voting the most at eight booths.

Lakhimpur Kheri News: आधी आबादी ने आठ बूथों पर सर्वाधिक मतदान कर पुरुषों को किया पीछे

Fri, 17 May 2024 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Half of the population overtook the men by voting the most at eight booths.
।युग निर्माण कन्या इंटर कालेज के मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की लगी कतार- फाइल
मोहम्मदी। लोकसभा धौरहरा की मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर जमकर वोटों की बारिश हुई। पुरुषों के साथ महिलाओं ने कदम से कदम मिलाकर मतदान किया। विधानसभा के आठ ऐसे बूथ हैं, जहां महिलाओं ने सर्वाधिक मतदान कर पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। जिले में 13 मई को हुए मतदान में मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में 66.21 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 64.11 महिला और 68.09 प्रतिशत पुरुषों ने वोट डाले।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में आधी आबादी ने पूरी जिम्मेदारी निभाई। कई बूथों पर महिलाओं के मतदान का प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा। इनमें जेपी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र का बूथ संख्या 95 भी शामिल है। यहां 1404 मतदाताओं में 380 पुरुष और 452 महिलाओं ने मतदान किया। बूथ संख्या 134 पर 408 पुरुष व 416 महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

वहीं बूथ संख्या 158 बेहटी अफगान में भी महिला मतदाता अव्वल रहीं। यहां 309 पुरुष और 351 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गुरदेव खेड़ा के बूथ संख्या 338 पर 479 पुरुष और 483 महिलाओं ने मतदान किया। इब्राहिमपुर के बूथ संख्या 219 में 390 पुरुष व 400 महिलाओं ने वोट डाले। नगर पालिका परिषद के बूथ संख्या 95 पर भी महिला वोटरों ने दम दिखाया। यहां 380 पुरुष और 452 महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बूथों पर 10 से 15 वोट पीछे रहीं महिला मतदाता
कुछ ऐसे बूथ हैं। जहां महिलाएं पीछे रह गईं, लेकिन अंतर 10 से 15 वोटों का ही रहा। दिलावलरपुर के बूथ संख्या 122 पर 452 पुरुष और 428 महिलाओं ने मतदान किया। बहादुर नगर के बूथ संख्या 125 पर 320 पुरुष व 306 महिलाओं ने वोट डाले। पड़रिया पर 413 पुरुष व 409 महिलाओं ने मतदान किया। यहां मात्र चार मतों से महिलाएं पीछे रह गईं। बैदा बूथ संख्या 153 पर 251 पुरुष व 240 महिलाओं ने मतदान किया। पैकीपुर बूथ संख्या 327 पर 184 पुरुष, और 182 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मात्र छह वोटों से महिलाएं पीछे रह गई।


सिकंदराबाद में 57, अमेठी में 61 फीसदी मतदान

सिकंदराबाद। खीरी लोकसभा के सिकंदरबाद मतदान केंद्र के चार बूथों के 4564 में 2601 मतदाताओं ने अपना वोट डाला, जो 57 प्रतिशत रहा। वहीं धौरहरा लोकसभा के ग्राम पंचायत अमेठी के बूथ संख्या 89 पर 716 और 90 पर 597 मत पड़े। जबकि कुल मत 2142 हैं। यहां करीब 61 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed