फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Govindpur defeated Dubaha by 138 runs; will clash with Baruhi in the final today.

Lakhimpur Kheri News: गोविंदपुर ने दुबहा को 138 रन से हराया आज फाइनल में बरुही से होगी भिड़ंत

Sat, 04 Jul 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 04 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Govindpur defeated Dubaha by 138 runs; will clash with Baruhi in the final today.
निघासन। गोविंदपुर प्रीमियर लीग (जीपीएल) सीजन-छह का फाइनल मुकाबला रविवार को गोविंदपुर और बरुही वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। शनिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में गोविंदपुर ने दुबहा को 138 रन के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

आठ टीमों की भागीदारी वाले इस टूर्नामेंट में लीग चरण के बाद पहले क्वालीफायर में बहुही वॉरियर्स ने गोविंदपुर को हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं एलिमिनेटर मुकाबले में दुबहा ने अंबरपुरवा को 11 रन से हराकर दूसरे सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोविंदपुर ने 19.2 ओवर में 195 रन बनाए। हरमन सिंह ने 28 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से 51 रन की विस्फोटक पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुबहा की टीम 8.3 ओवर में 57 रन पर सिमट गई। शाकिब अहमद और मोहम्मद हसीब ने 10-10 रन बनाए। गोविंदपुर की ओर से सतनाम सिंह साबू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके और पांच गेंदों में 12 रन भी बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के साथ गोविंदपुर ने फाइनल में जगह बना ली है। अब रविवार को खिताबी मुकाबले में उसका सामना बरुही वॉरियर्स से होगा। आयोजन में अनमोल सिंह, प्रभजोत सिंह, मंजीत सिंह, बब्लू सिंह बरोही, पाल सिंह बरूही, सोनी, गुरप्रीत सिंह गोप्पी, बलजिंदर सिंह सहित तमाम लोगों ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed