फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gas crisis looms: Agencies overcrowded, domestic cylinders being used commercially

गैस संकट की आहट: एजेंसियों पर भीड़, घरेलू सिलिंडर का हो रहा व्यवसायिक उपयोग

Wed, 11 Mar 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 11 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gas crisis looms: Agencies overcrowded, domestic cylinders being used commercially
घरेलू गैस सिलेंडर लगाकर काम कर रहे ठेले खोमचे वाले। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में गैस संकट की आशंका के बीच बुधवार को कई गैस एजेंसियों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को पड़ताल के दौरान एलआरपी रोड स्थित गैस एजेंसी पर सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई। एजेंसी के अंदर काउंटरों पर भीड़ रही तो बाहर कई लोग खाली सिलिंडर लेकर लाइन में खड़े दिखाई दिए। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस की किल्लत की चर्चा सुनकर वे पहले से ही सिलिंडर लेने पहुंच गए हैं, जबकि कुछ लोग वास्तव में गैस खत्म होने के कारण आए थे।
विज्ञापन

इधर, प्रशासन के सख्त रुख के बावजूद ठेलों और खोमचों पर घरेलू गैस सिलिंडरों का धड़ल्ले से व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है। वहीं कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने की वजह से कुछ होटल और रेस्टोरेंट संचालक भी चोरी-छिपे घरेलू सिलिंडर इस्तेमाल करने को मजबूर हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार ने शहर और आसपास की गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी अनावश्यक स्टॉक न करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
---
केवाईसी और ओटीपी से मिल रहा गैस सिलिंडर
ओयल। कस्बे में गैस वितरण को लेकर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। ईरान-इजराइल युद्ध की चर्चाओं के बीच गैस की कमी की अफवाहें भी फैल रही हैं। महाबीरा मोहल्ला स्थित भारत गैस एजेंसी पर सुबह से ही सैकड़ों लोग सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे रहे। उपभोक्ताओं ने बताया कि अब सिलिंडर लेने के लिए पहले केवाईसी, फिर बुकिंग और ओटीपी के जरिए ही वितरण किया जा रहा है। एजेंसी मैनेजर के अनुसार एजेंसी के पास करीब 14 हजार कनेक्शन हैं। बुधवार सुबह गैस का लोड आया था और 539 घरेलू सिलिंडर, 100 कॉमर्शियल और 200 पांच किलो वाले सिलिंडर उपलब्ध थे। उनका कहना है कि गैस की कमी नहीं है, बल्कि अफवाहों के कारण भीड़ बढ़ रही है। संवाद

सर्वर डाउन होने से बंद हुआ वितरण
बिजुआ। क्षेत्र की सुंदर गैस एजेंसी पर सर्वर डाउन होने से गैस वितरण प्रभावित रहा। सुबह से खाली सिलिंडर लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) नहीं पहुंचा, जबकि कुछ को कोड मिलने के बावजूद सर्वर समस्या के कारण सिलिंडर नहीं मिल सका। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद

घरेलू गैस सिलेंडर लगाकर काम कर रहे ठेले खोमचे वाले। संवाद

घरेलू गैस सिलेंडर लगाकर काम कर रहे ठेले खोमचे वाले। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed