फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brother-in-law and sister-in-law riding a bike died after being crushed by a truck.

Lakhimpur Kheri News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार देवर-भाभी की मौत

Fri, 18 Sep 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 18 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law riding a bike died after being crushed by a truck.
मृतक मोहम्मद कैफ की फाइल फोटो
ममरी(लखीमपुर खीरी)। गोला खुटार मार्ग पर स्थित ग्राम अहमदनगर के पास ट्रक से कुचलकर बाइक सवार देवर-भाभी की मृत्यु हो गई है। बाइक सवार देवर अपनी भाभी के साथ गोला के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मूड़ा सरकटा निवासी मोहम्मद कैफ (18) पुत्र अय्यूब अपनी भाभी अफसर बानो (28) पत्नी शारिफ को बाइक पर बैठाकर गोला के किसी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को खाना दे जा रहे थे। रास्ते में गोला खुटार हाईवे स्थित अहमदनगर के पास तेज गति में आ रहे ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों बाइक समेत ट्रक के नीचे आ गए।
विज्ञापन

दोनों को 108 एंबुलेंस से गोला सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। सीओ महक शर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक भी हिरासत में है। तहरीर और पोस्टमाॅर्टम की रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।

मृतक मोहम्मद कैफ की फाइल फोटो

मृतक मोहम्मद कैफ की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed