फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gas agency operator denied the allegations, said - he has embezzled my money

Lakhimpur Kheri News: गैस एजेंसी संचालक ने नकारे आरोप, बोले- गबन कर ले गया है मेरे रुपये

Thu, 19 Oct 2023 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Gas agency operator denied the allegations, said - he has embezzled my money
पलियाकलां। एक महिला ने एक गैस एजेंसी के संचालक पर पति की नौ माह की तनख्वाह न देने का आरोप लगाया था। मामले में अब गैस एजेंसी संचालक सामने आए हैं। उनका कहना है कि महिला के पति ने उनकी फर्म के रुपये गबन किए हैं। मामले में पुलिस से शिकायत किए जाने की बात भी कही है।
विज्ञापन


गैस एजेंसी संचालक अमिष कुमार सिंह ने बताया कि महिला के लगाए सभी आरोप निराधार हैं। महिला का पति एजेंसी पर मैनेजर और कंप्यूटर पर काम करता था। ज्यादातर बाहर रहने के कारण गोदाम की चाबी और एजेंसी की चाबियां भी उसके पास ही रहती थी। मैनेजर ने जहां पिछले कई महीने की तनख्वाह अपने आप निकाल ली वहीं सभी खाता बुक, पुराने लेनदेन के खाते व अन्य दस्तावेज भी साथ ले गया है। बुलाने पर आता नहीं है। मनगढ़ंत शिकायतें पत्नी से कराता है। उनका आरोप है कि इस मैनेजर ने एक अन्य गैस एजेंसी से भी एक लाख रुपये से अधिक का गबन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed