{"_id":"64cbef074563a6715f095e99","slug":"firing-several-rounds-on-the-basis-of-vegetables-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-3133-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सब्जी की आढ़त पर कई राउंड फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सब्जी की आढ़त पर कई राउंड फायरिंग
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। दबंगों ने मिल रोड स्थित सब्जी मंडी की आढ़त पर कई राउंड फायरिंग की। गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। डरे-सहमे व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। दबंग तमंचे लहराते चले गए। पुलिस सीसी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।
आढ़ती फिरोज अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह अपनी आढ़त पर कई लोगों के साथ बैठे थे। तभी दो लोग अपने कई साथियों के साथ हाथों में तमंचा लेकर आढ़त में घुस आए, और फायरिंग करने लगे। फिरोज अहमद और उनके साथियों ने किसी तरह छत पर जाकर अपना बचाव किया।
फिरोज ने बताया कि दबंग लूट के इरादे से आए थे। चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने आढ़ती फिरोज अहमद से घटना की जानकारी ली। सीसी कैमरे के फुटेज खंगाले। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।