फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire breaks out in Union Bank branch in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri News: यूनियन बैंक में आग लगने से मची खलबली, कागजात-कंप्यूटर जले, नकदी सुरक्षित

Sat, 05 Apr 2025 11:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 11:52 AM IST
सार

गर्मी के मौसम में लखीमपुर खीरी जिले में आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। शनिवार सुबह गांव सैधरी स्थित यूनियन बैंक की शाखा में आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Fire breaks out in Union Bank branch in Lakhimpur Kheri
दमकलकर्मियों ने बुझाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सैधरी स्थित यूनियन बैंक की शाखा में शनिवार सुबह आग लग गई। सुबह करीब नौ बजे बैंक के अंदर से धुआं निकलता देखकर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। इसके बाद बैंक के अंदर रखे कैश सहित दस्तावेजों की जांच की। बैंक मैनेजर आनन्द वर्मा ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। फिलहाल कैश सुरक्षित है। कुछ कागजात और कंप्यूटर जले हैं। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


घर में आग लगने से बाइक समेत काफी सामान जला 
उचौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहीउद्दीनपुर में घर में आग लगने से नकदी, बाइक समेत हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। मोहीउद्दीनपुर में शनिवार सुबह करीब 11 बजे वरने के घर में अचानक आग लग गयी। उस समय उसकी पत्नी गीता और छोटे छोटे दो बच्चे मां के साथ खेत पर गए थे। 

गीता का पति वरने और दो बड़े बेटे काम करने बाहर गए थे। देखते देखते आग ने पूरे मकान को अपनी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से नकद 40 हजार रुपये, मोटरसाइकिल समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की

ककरपिट्टा में सात घर जले, दो मवेशी भी झुलसे
फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव ककरपिट्टा में शुक्रवार दोपहर आग लगने से सात घर जलकर राख हो गए। दो मवेशी भी झुलस गए। गांव ककरपिट्टा निवासी लालाराम के घर के लोग खेत में थे। अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती, लालाराम, पप्पू, मोहित, रामविलास, सचिन, अनंतराम और राजेश के घर चल गए। 

आग से घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी, फर्नीचर, चारपाई और बिस्तर सब जलकर राख हो गया। मोहित ने बताया कि उसकी तीन हजार की नकदी जल गई। पप्पू के दो मवेशी आग की लपटों में झुलस गए। राजस्वकर्मी ने मौका मुआयना किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed