Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Filaria eradication campaign will start in Lakhimpur Kheri from 19th November

लखीमपुर खीरी: तीन ब्लॉकों में 19 नवंबर से चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, घर-घर जाकर बांटी जाएगी दवा

Wed, 18 Nov 2026 03:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 18 Nov 2026 03:13 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में 19 नवंबर से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू होगा। यह अभियान सात दिसंबर तक बेहजम, फूलबेहड़ और पसगवां खंडों में चलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। 

विज्ञापन
Filaria eradication campaign will start in Lakhimpur Kheri from 19th November
अभियान के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने दी जानकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 19 नवंबर से सामूहिक दवा सेवन (आईडीए) अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान सात दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत बेहजम, फूलबेहड़ और पसगवां ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा वितरित करेंगी। अभियान के लिए 756 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक पुरुष और एक महिला सदस्य शामिल होंगे। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अभियान की जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आशा व अन्य फ्रंटलाइन वर्कर घर-घर जाकर एक वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों और लोगों को अपने सामने दवा खिलाएंगे। बुधवार, शनिवार और रविवार को मॉपअप राउंड चलाया जाएगा। इसमें छूटे हुए लोगों को दवा दी जाएगी। अभियान के तहत 10 दिनों तक प्रत्येक घर तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। टीमों की निगरानी के लिए 155 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन


8.71 लाख लोगों को वितरित की जाएगी दवा 
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि जिले की कुल आबादी 48 लाख 82 हजार 555 है। इसमें से 8 लाख 71 हजार 813 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को दवा नहीं दी जाएगी। दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना है। यदि कोई व्यक्ति अभियान के दौरान दवा खाने से छूट जाता है तो वह अपने गांव की आशा के घर जाकर दवा ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मच्छर के काटने से फैलता है रोग 
उन्होंने बताया कि फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलने वाला संक्रामक रोग है। इसे आमतौर पर हाथी पांव भी कहा जाता है। इस बीमारी में पैरों और हाथों में सूजन, पुरुषों में हाइड्रोसील तथा महिलाओं के स्तनों में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जिले में अब तक लिम्फोडीमा के 3324 और हाइड्रोसील के 1106 मरीज चिह्नित किए गए हैं। हाइड्रोसील के 1051 मरीजों का ऑपरेशन कराया गया है। शेष 55 मरीजों का ऑपरेशन दिसंबर में कराया जाएगा।

सीएमओ ने बताया कि जिन लोगों के शरीर में फाइलेरिया के परजीवी मौजूद हैं, उन्हें दवा खाने के बाद चक्कर आने, जी मिचलाने, उल्टी या हल्का बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। सामान्य तौर पर एक से दो घंटे में स्थिति ठीक हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed