फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers kept the mill gate closed, agreement made after talks

Lakhimpur Kheri News: किसानों ने बंद रखा मिल का गेट, वार्ता के बाद बनी सहमति

Tue, 24 Jan 2023 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers kept the mill gate closed, agreement made after talks
पलिया चीनी मिल के बाहर गेट बंद कराने के बाद खड़े किसान।
चीनी मिल प्रबंधन ने दिया हर रोज पांच करोड़ के भुगतान का आश्वासन
विज्ञापन

पलिया कलां। बजाज चीनी मिल पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए किसानों ने मंगलवार रात आठ बजे तक हंगामा काटा। बाद में हर रोज पांच करोड़ के तय भुगतान के आश्वासन पर किसान माने।
बीते बुधवार से किसान बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं। मंगलवार को पांच करोड़ की बजाए टुकड़ों में भुगतान दिए जाने के बाद किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे मिल के अंदर जाने वाले रास्ते को किसानों ने बंद कर दिया।
विज्ञापन

करीब छह बजे किसानों को मिल के जीएम ओपी चौहान मनाने पहुंचे, लेकिन किसानों ने दो टूक कहा कि जब बात पांच करोड़ की हुई थी तो कभी दो तो दो करोड़ रुपये से कम का भुगतान आखिर क्यों किया जा रहा है। मिल जीएम द्वारा इसका जवाब नहीं दिया जा सका। शाम साढ़े पांच बजे से रात आठ बजे तक किसानों ने मिल का गेट बंद कर दिया। फिर तय हुआ कि जिस हिसाब से पेमेंट की बात हुई थी उसके हिसाब से पेमेंट किया जाएगा। इसके बाद किसानों ने गेट को खोल दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि 27 जनवरी को मांगों के अनुसार पेमेंट नहीं किया जाता है तो फिर किसान गेट बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता जगपाल सिंह ढिल्लन ने बताया चीनी मिल की तरफ से पेमेंट में लगातार हीला हवाली की जा रही है जिसके बाद चीनी मिल का गेट बंद किया गया है। क्रमिक अनशन कर किसान अपना भुगतान मांग रहे हैं, तो वादा के हिसाब से चीनी मिल को पेमेंट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed