फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmer dies under suspicious circumstances daughter alleged murder in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: संदिग्ध हालात में किसान की मौत, बेटी बोली- आरोपियों ने कार से मारी टक्कर, फिर पीटकर मार डाला

Fri, 04 Jul 2025 04:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 04:26 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गन्ने की फसल में दवा लगाने गए किसान का शव खेत के पास पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशाने मिले हैं। मृतक की बेटी ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Farmer dies under suspicious circumstances daughter alleged murder in lakhimpur kheri
मृतक की बेटी ने लगाया हत्या का आरोप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र में शुक्रवार को एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर खेत के पास पड़ा मिला। मृतक की पुत्री ने कार से टक्कर मारने और पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अभी इस घटना को हादसा मान रही है। 

विज्ञापन


तिगोड़वा निवासी राजेंद्र प्रसाद (50 वर्ष) शुक्रवार सुबह अपने खेत पर जाने की बात कह कर घर से निकले थे। उसके बाद उनका शव संदिग्ध हालात में गन्ने के खेत के पास से बरामद हुआ। उनके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। 
विज्ञापन


बेटी ने लगाया ये आरोप 
मृतक की पुत्री सोनी का कहना है कि पिता खेत में कीटनाशक दवा डालने गए थे। वहां से वह दाढ़ी बनवाने जा रहे थे, तभी गांव के ही विपक्षियों ने उन्हें बोलेरो गाड़ी से टक्कर मार कर गिरा दिया और खींचकर गन्ने के खेत में ले गए। जहां पीटकर उनकी हत्या कर दी। घटना के पीछे जमीन के विवाद को कारण बताया जा रहा है। सूचना पाकर थाना नीमगांव पुलिस के साथ ही सीओ मितौली भी मौके पर पहुंच गए और गांव के लोगों से पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली जेल में मौत का मामला: इस वजह से गई थी आदेश तिवारी की जान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

सीओ जीतेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना हादसे की मिली थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed