फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fair price seller shop suspended for irregularities

Lakhimpur Kheri News: अनियमितताओं में उचित दर विक्रेता की दुकान निलंबित

Sat, 22 Jul 2023 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
fair price seller shop suspended for irregularities
मितौली । अनियमितताओं के चलते ग्राम पंचायत मडरिया के उचित दर विक्रेता की दुकान निलंबित कर दी गई है।
विज्ञापन

मितौली ब्लाक के ग्राम पंचायत मडरिया के मजरा कुतुलपुर निवासी भाऊलाल ने शिकायत की थी कि उनके गांव के उचित दर विक्रेता सुरेश चंद्र की ओर से आवश्यक वस्तुओं के वितरण में गंभीर अनियमितताएं की जा रही हैं। इस शिकायती पत्र की जांच तत्कालीन पूर्ति निरीक्षक से कराई गई थी। एसडीएम मितौली ने उचित दर विक्रेता को नोटिस देते हुए इस संबंध में अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए थे। जांच अधिकारी को उचित दर विक्रेता की ओर से दिया गया स्पष्टीकरण और साक्ष्य संतोषजनक नहीं मिले थे।

इस संबंध में उचित दर विक्रेता का अनुबंधपत्र निरस्त करने की सिफारिश डीएम कार्यालय भेजी थी। साथ ही उसकी जमानत राशि पांच हजार रुपये भी जब्त कर ली गई। एसडीएम विनीत उपाध्याय ने बताया कि डीएम के आदेश पर मड़रिया के उचित दर विक्रेता सुरेश चंद्र की दुकान को निलंबित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत मडरिया की उचित दर दुकान को थारंटन स्मिथ के सूर्य बली की दुकान से अगले आदेशों तक संबद्ध कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed