{"_id":"5f7231798ebc3e9b9774fc3d","slug":"ex-mla-s-son-on-hunger-strike-on-5th-day-lakhimpur-news-bly4214814196","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जब तक नहीं मिलेगा न्याय तब तक जारी रहेगी भूख हड़ताल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जब तक नहीं मिलेगा न्याय तब तक जारी रहेगी भूख हड़ताल’
विज्ञापन
Ex MLA's son on hunger strike on 5th day
महंगापुर (लखीमपुर खीरी)। जमीन के विवाद में पूर्व विधायक निरवेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत के बाद मामले में कार्रवाई को लेकर उनके पुत्र और ग्रामीणों द्वारा शुरू की गई भूख हड़ताल पांचवें दिन भी ग्राम त्रिकोलिया में जारी रही। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मुन्ना को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
बता दें कि रविवार छह सितंबर को निघासन से तीन बार विधायक रह चुके निरवेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की जमीन के विवाद में मौत हो गई थी।
इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू किया था। ग्रामीणों को डीएम शैलेन्द्र कुमार ने समझाया और मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था। तब ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के शव का अंतिम संस्कार किया था, लेकिन उसके बाद मामले में कोई कार्रवाई न होने से मंगलवार से पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्रा ने ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था जो 16 दिनों तक चला। इसके बाद गुरुवार से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी गई। भूख हड़ताल के पांचवें दिन कई ग्रामीण बैठे और अपने चहेते विधायक को न्याय दिलाने की मांग की। कहा जब तक न्याय नहीं मिलता है तब तक भूख हड़ताल चलेगी।