फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elephants trampled sugarcane and paddy crops

Lakhimpur Kheri News: हाथियों ने रौंदी गन्ना और धान की फसल

Sat, 19 Sep 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 19 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Elephants trampled sugarcane and paddy crops
निघासन। उत्तर निघासन वन रेंज क्षेत्र में दुधवा जंगल से निकलकर आए जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह खेतों में पहुंचे किसानों को फसल बर्बाद मिली। तकियापुरवा गांव निवासी मुशर्रफ खान के मुताबिक, हाथियों ने करीब नौ बीघा गन्ने की फसल को खाने के साथ ही रौंदकर नुकसान पहुंचाया। पूर्व प्रधान इतवारी की करीब एक बीघा धान की फसल भी हाथियों ने रौंद दी। इसके अलावा गौतम वर्मा और सूरज महतिया के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।
किसानों ने वन विभाग से हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और फसलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाने की मांग की। पीड़ित किसानों ने वन्यजीवों से हुए फसल नुकसान का नियमानुसार मुआवजा दिलाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वनकर्मियों को मौके पर भेजा जा रहा है। क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई गई है। किसानों के प्रार्थनापत्र के आधार पर खेतों में फसल के नुकसान का वनकर्मियों से सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed