फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity is cut People angry , performance

बिजली काटे जाने से लोगों में गुस्सा, प्रदर्शन

Wed, 07 Oct 2015 06:35 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 07 Oct 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
Electricity is cut People angry , performance
शहर से सटे लालपुर स्थित कॉशीराम कॉलोनी के 320 में से 315 कनेक्शनों के कटने के बाद पूरी कॉलोनी अंधेरे में डूब गई है। बुधवार को बिजली विभाग के खिलाफ डीएम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते हुए कॉलोनीवासियों ने दबंगई का आरोप लगाया। कहा कि तत्कालीन डीएम समीर वर्मा के निर्देश पर बिजली कनेक्शन जोड़े गए थे, तब कहा गया था कि बिजली-पानी फ्री है और अब विभाग ने सभी के घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए। इससे अंधेरा फैल गया है और कॉलोनी में अपराध बढने की आशंका है।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी के सैकड़ों लोग बुधवार की सुबह नौ बजे सबसे पहले डीएम आवास पहुंचे, जहां कुछ देर ठहरने के बाद कलक्ट्रेट स्थित डीएम के दफ्तर पहुंचे। वहां लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि कनेक्शन के समय बिजली बिल के बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया गया। कई बार इस संबंध में विभाग के दफ्तर में पूछा गया, तब यहीं बताया गया कि जब मीटर ही नहीं लगा है तो बिल के बारे में कैसे जानकारी दी जा सकती है। इससे कॉलोनीवासियों को लगा कि सरकारी आवास हैं, इसलिए बिल नहीं लिया जाएगा। छह अक्तूबर को बिजली विभाग की टीम ने अभियान चलाकर पूरी कॉलोनी की बिजली गुल कर दी। कहा कि कॉलोनी में गरीब, मजदूर लोग रहते हैं जो अशिक्षित हैं, बिजली काट कर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। कॉलोनीवासियों ने बाद में अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा से भी मुलाकात कर दोबारा बिजली कनेक्शन जोड़े जाने की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed