फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

कोरोना संक्रमण: अफसरों का फरमान छात्रों के लिए मुसीबत

Mon, 20 Jul 2020 10:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिला प्रशासन एक तरफ तो बेहद सतर्कता बरत रहा है तो दूसरी तरफ लापरवाही भी सामने आ रही है। ऐसा ही सोमवार को जीआईसी में देखने को मिला। जिला प्रशासन ने संदिग्ध संक्रमितों की जांच के लिए जीआईसी को जांच सेंटर बनाया है। वहीं प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाने से छात्रों का भी कॉलेज आना जाना शुरू हो गया है। ऐसे में छात्रों पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

कोरोना जांच सेंटर बनाए जाने से जीआईसी में रोजाना तमाम संदिग्ध जांच के लिए पहुंच रहे हैं। कॉलेज पहुंच रहे संदिग्ध सुरक्षा को लेकर न तो स्वयं जागरूक है और न ही इस ओर जिला और कॉलेज प्रशासन ध्यान दे रहा है। ऐसे में संदिग्ध कोरोना संक्रमित कॉलेज मैदान पर लेकर अन्य जगहों पर बैठते उठते हैं और जाते समय मास्क भी वहीं निकालकर डाल देते हैं। ऐसे में प्रवेश के लिए कॉलेज आने वाले छात्र भी जानकारी के अभाव में उस तरफ पहुंच जाते हैं जहां पर संदिग्ध संक्रमितों के सैंपल लिए जाते हैं। ऐसे में जिला एवं कॉलेज प्रशासन की चूक छात्रों के लिए मुसीबत बन सकती है।
विज्ञापन

जिस तरफ सैंपल लिए जाते हैं छात्र उस ओर न जाएं। इसके लिए गेट के पास बेंच लगवाकर एक कर्मचारी बैठा दिया है। हो सकता है प्रवेश के लिए आए बाहरी छात्र उस तरफ चले गए हों। इस संबंध में कर्मचारी से मंगलवार को बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आरके आर्य, प्रधानाचार्य जीआईसी
होम क्वारंटीन लोगों के लिए सैंपल
तिकुनियां शनिवार को कसबे के गोला मिल मोहल्ले की एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इस पर महिला के घर के सभी सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया था। सोमवार को डॉ. नसरत अली के नेतृत्व में लैब टेक्नीशियन प्रमोद कुमार, अभिषेक पांड़ेय, स्टाफ नर्स सीमा शर्मा ने घर के सदस्यों के सैंपल लिए। संक्रमित मिलने के बाद से कसबे में अफरा-तफरी का माहौल है। उधर थाना सिंगाही के गांव निबौरिया में दिल्ली से लौटे एक युवक को निघासन जांच के लिए भेजा गया है।
पलिया सीएचसी अधीक्षक समेत 20 की रिपोर्ट निगेटिव
पलियाकलां बीते दिनों पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएचसी अधीक्षक समेत 20 लोगों ने कोरोना की जांच कराई थी। सोमवार को सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिस पर उन्होंने राहत की सांस ली है।

बता दें कि कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसकी रोकथाम के लिए अभी कोई कारगर उपाय नहीं हो पाया है। इसी में कोरोना के लक्षण न हों इसके लिए लोग खुद ही जांच कराने के लिए आगे आ रहे हैं। सीएचसी पलिया में अधीक्षक डॉ. एचएन वरुण समेत लगभग 20 लोगों ने कोरोना की जांच कराई थी। जिनकी सोमवार को रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसपर उन्होंने संतुष्टि जताई है। उधर पॉजिटिव आई रानीनगर की एक बालिका और बमनगर की युवती की रिपोर्ट सोमवार को भी सीएचसी में नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed