{"_id":"5e0109608ebc3e88110a46de","slug":"education-lakhimpur-news-bly389122249","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 थारू छात्राओं को नए साल पर मिलेगी साइकिल और यूनिफार्म की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 थारू छात्राओं को नए साल पर मिलेगी साइकिल और यूनिफार्म की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। स्कूलों में पढ़ाई कर रही थारू (अनुसूचित जनजाति) छात्राओं के लिए अच्छी खबर है कि उन्हें नए वर्ष पर साइकिल और यूनिफार्म की सौगात मिलने वाली है। इस वर्ष कक्षा छह, नौ और 11 में अध्ययनरत 400 छात्राओं को लाभ दिया जाएगा। इसके लिए बीएसए और डीआईओएस द्वारा भेजी गई सूची के आधार पर परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने मेरिट के आधार पर 400 छात्राओं का चयन कर लिया है। यूनिफार्म खरीदने के लिए 700 रुपये प्रत्येक छात्रा के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। जबकि सरकार के जेम पोर्टल पर साइकिल खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जनवरी 2020 में छात्राओं को साइकिलें बांटी जाएंगी।
एकीकृत जनजाति विकास के परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने बताया कि थारू जनजाति की कक्षा छह, नौ और 11 की छात्राएं जिले के किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत हों। उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा। बीएसए और डीआईओएस के माध्यम से ऐसी छात्राओं के मांगे गए थे। इसके बाद कुल 625 छात्राओं ने आवेदन जमा किए, जिसमें से मेरिट के आधार पर 400 छात्राओं का चयन करके सूची फाइनल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक छात्रा को साइकिल के अलावा यूनिफार्म भी दी जानी है। अलग-अलग स्कूल में छात्राएं अध्ययनरत हैं। इसलिए छात्राओं के खाते में सीधे 700-700 रुपये भेजे जाएंगे, जिससे छात्राएं अपने लिए यूनिफार्म बनवाएंगी। परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने बताया कि नए साल पर जनवरी 2020 में साइकिलें छात्राओं को बांटी जाएंगी।