फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa National Park will be closed for tourists from this evening

Lakhimpur Kheri News: आज शाम से सैलानियों के लिए बंद हो जाएगा दुधवा नेशनल पार्क

Tue, 25 Jun 2024 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dudhwa National Park will be closed for tourists from this evening
दुधवा में सैलानियों को भ्रमण कराने के लिए खड़े हाथी। फाइल फोटो।
पलियाकलां। आज शाम से दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों के लिए बंद हो जाएगा। हर साल पार्क 15 जून को ही बंद हो जाता था, लेकिन इस बार दस दिन की समय सीमा बढ़ाई गई थी, जो आज पूरी हो रही है। सुबह और दोपहर की पाली में सैलानियों को भ्रमण कराने के बाद इस सत्र का समापन कर दिया जाएगा। इस पर्यटन सत्र में 15 जून तक 42283 सैलानियों ने पार्क घूमा।
विज्ञापन

पिछले पर्यटन सत्र की तुलना में इस बार सैलानियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ, लेकिन अगर बात राजस्व की करें तो पिछले पर्यटन सत्र की तुलना में इस बार राजस्व कम मिला है। अभी दस दिनों का डाटा उपलब्ध नहीं हो सका है। फिर भी दुधवा नेशनल पार्क में सैलानियों की अच्छी तादाद में आमद होने से पार्क प्रशासन में खुशी है।
विज्ञापन

मानसून सत्र शुरू होने के कारण पार्क को बंद किया जा रहा है और अगला पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू किया जाएगा। 25 जून के बाद जंगल सफारी प्रभावी नहीं रहेगी। सैलानियों को सुबह और दोपहर की शिफ्ट में जंगल सफारी कराने के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व के द्वार सैलानियों के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 जून तक 42283 सैलानियों ने घूमा पार्क
दुधवा नेशनल पार्क के नवीन पर्यटन सत्र 2023-24 की बात करें तो 15 नवंबर 2023 से 15 जून 2024 तक 42283 सैलानियों ने पार्क का भ्रमण किया। 234 विदेशी सैलानी भी शामिल हैं। इस वित्तीय वर्ष में एक करोड़ 34 लाख 57 हजार 903 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। मई माह तक जहां 37752 सैलानियों ने पार्क का भ्रमण किया। जून के 15 दिनों में ही 4297 सैलानियों ने पार्क की जंगल सफारी और पर्यटन परिसर का लुत्फ उठाया है।
इस बार किशनपुर-सोनारीपुर में खूब दिखे बाघ
इस पर्यटन सत्र में किशनपुर और सोनारीपुर रेंज में खूब बाघ दिखे। सैलानियों को चार शावकों के साथ बाघिन दिखी। इन दो रेंजों में ज्यादातर सैलानियों को बाघ के दीदार हुए। गैंडा साइटिंग भी सैलानियों की पसंद बनी रही। हाथी की सवारी करके गैंडा देखने का सैलानियों ने जमकर लुत्फ उठाया।



पिछले पर्यटन सत्र में आए थे 28331 सैलानी

पिछले 2022-23 पर्यटन सत्र में सैलानियों की संख्या कम रही थी। इस बार सैलानियों की संख्या अधिक रही लेकिन राजस्व में कमी रही। हालांकि यह कमी पर्यटन सत्र के रेट के हिसाब से भी मानी जा रही है। पिछले पर्यटन सत्र में रेट अधिक थे लेकिन इस पर्यटन सत्र में रेट कम हुए। 2022-23 में 28331 सैलानियों ने पार्क का भ्रमण पूरे पर्यटन सत्र 15 जून 2023 तक किया था। जिसमें 129 विदेशी सैलानी भी शामिल थे और पार्क को एक करोड़ 45 लाख 16 हजार 127 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था।




------------------------

दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों के लिए मंगलवार शाम की शिफ्ट पूरी होने के बाद बंद किया जाएगा। मंगलवार को हालांकि बंदी रहती है, लेकिन फिर भी पार्क आने वाले सैलानियों को भ्रमण कराने के बाद ही दुधवा को बंद करने का निर्णय लिया है।

-ललित कुमार वर्मा, फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed