Lakhimpur Kheri: खीरी में हुआ जिलास्तरीय इन्वेस्टर्स समिट, 17.44 अरब रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले
जिलास्तरीय इन्वेस्टर्स समिट में उद्योग विभाग को 64 उद्यमियों के मार्फत 17.44 अरब करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। सम्मेलन में उद्यमियों ने बैंक, जीएसटी और सड़कों से जुड़ी समस्याएं गिनाईं। इस पर प्रशासन ने निराकरण का आश्वासन दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में अगले महीने होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले मंगलवार को लखीमपुर खीरी के सेटेडल कम्म्यूनिटी हॉल में जनपद स्तरीय निवेश सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें उद्योग विभाग को 64 उद्यमियों के मार्फत 17.44 अरब करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। सम्मेलन में जहां अफसरों ने कारोबारियों को उद्यम स्थापित करने में सरकारी सब्सिडी की जानकारियां दीं, वहीं कारोबारियों ने भी उद्योगों को लेकर आने वाली समस्याओं को रखा। इस पर प्रशासन ने आने वाली दिक्कतों को समाधान करने का भरोसा दिया।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की जिला खीरी ईकाई और जिला उद्योग केंद्र की तरफ से आवास विकास कॉलोनी स्थित द सेटेडल कम्यूनिटी हॉल में निवेशक सम्मेलन बुलाया गया, जिसमें सैकड़ों उद्यमियों ने शिरकत की। तय समय 10.30 बजे से दो घंटे की देरी से 12.30 बजे शुरु हुए कार्यक्रम का मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने दीप जलाकर उद्घाटन किया।
'मोदी सरकार बनने के बाद अर्थव्यवस्था में आया उछाल'
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद से अर्थव्यवस्था में उछाल आया है। जीएसटी से लेकर नोटबंदी और बैंकिंग से लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से भारत आर्थिक शक्ति बना है। अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भारत आज विश्व में पांचवे नंबर पर है। 1.5 लाख करोड़ जीएसटी वसूली से राजकोषीय घाटा 9 प्रतिशत से 6 प्रतिशत पर आ गया है।
उन्होंने बताया कि कोविड काल में पीएम ने आपदा को अवसर में बदलने का मंत्र दिया, जिसके सार्थक परिणाम आज हम सभी के सामने हैं। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पहले 200 बाद में 300 करोड़ के निवेश का लक्ष्य मिला था, जिसके एवज में उपायुक्त उद्योग संजय कुमार सिंह ने पांच गुना से भी ज्यादा निवेश प्रस्ताव पर मुहर लगाने में कामयाबी पाई है।
आईआईए की जिला ईकाई चयरमैन दीपक अग्रवाल, सचिव शिव तोलानी ने व्यापारियों की तरफ से नए इंडस्ट्रियल एरिया, बिजली कटौती से राहत का मुद्दा उठाया। इस पर मंच से उन्हें हर संभव मदद का भरोसा मिला। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी समेत सैकड़ों कारोबारी मौजूद रहे।