फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dirt scattered on the banks of Gokarna pilgrimage after vampire redemption rituals

Lakhimpur Kheri News: गोकर्ण तीर्थ के तट पर पिशाच मोचन कर्मकांड के बाद बिखरी गंदगी

Sun, 16 Jul 2023 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dirt scattered on the banks of Gokarna pilgrimage after vampire redemption rituals
गोकर्ण तीर्थ के तट पर पिशाच मोचन कर्मकांड के बाद बड़ी अपशिष्ट पूजन सामग्री।
गोला गोकर्णनाथ। सावन में जहां एक ओर दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने बड़ी आस्था के साथ आते हैं। वहीं दूसरी ओर गोकर्ण तीर्थ के पिशाच मोचन घाट पर कर्मकांड के बाद गंदगी बिखरी है।
विज्ञापन


नीलकंठ मैदान के किनारे तीर्थ के पश्चिमी दक्षिणी छोर पर पिशाच मोचन घाट है। सनातन हिंदू परंपरा के अनुसार इस घाट पर मृत्यु के बाद एकादशी के नाम से पिशाच मोचन कर्मकांड होता है। कर्मकांड के बाद लोग अपशिष्ट पूजन सामग्री यूं ही छोड़ देते हैं। शनिवार को सावन शिवरात्रि पर गोकर्ण तीर्थ के इस तट पर अपशिष्ट पूजन सामग्री बिखरी पड़ी थी। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू का कहना है कि घाट पर कूड़ा दान लगाया जाएगा। उन्होंने सफाई रखने की अपील की।
विज्ञापन


गोकर्ण तीर्थ में भरवाया जा रहा जल
सावन के दूसरे सोमवार पर सोमवती अमावस्या भी है। श्रद्धालुओं की अपेक्षाकृत अधिक भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इस आशय से गोकर्ण तीर्थ के जल की सफाई करा कर और जल भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार की रगड़ लगने से भड़क गए कावंड़िये, किया हंगामा

शनिवार को शिव मंदिर जाते समय कावड़ियों के जत्थे के एक सदस्य को सदर चौराहे पर कार बैक करते समय लग गई। जिससे कांवड़िये भड़क गए। कार को घेर कर हंगामा करने लगे। शोर सुनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कांवड़ियों को समझा-बुझाकर मामला रफा-दफा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed