फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Deposit and withdrawal facility disrupted in post office, account holders lost

Lakhimpur Kheri News: डाकघर में जमा-निकासी की सुविधा बाधित, भटके खाताधारक

Thu, 28 Aug 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 28 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Deposit and withdrawal facility disrupted in post office, account holders lost
सुरेंद्र
लखीमपुर खीरी। मुख्य डाकघर में पिछले दो दिनों से जमा-निकासी की सुविधा बाधित होने से खाताधारकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कभी सर्वर डाउन तो कभी तकनीकी गड़बड़ी के कारण लेन-देन की प्रक्रिया रुक गई है। स्थिति यह है कि लोग घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


गांव से आए एक खाताधारक ने बताया कि उन्हें बच्चे की फीस जमा करने के लिए पैसे निकालने थे, लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से भुगतान नहीं हो सका। वहीं, कई खाताधारकों ने कहा कि डाकघर कर्मचारी केवल नेटवर्क दिक्कत का हवाला देकर उन्हें टाल रहे हैं।
विज्ञापन

डाकघर ही लोगों के लिए बैंकिंग सुविधाओं का मुख्य आधार है। यहां पर बड़ी संख्या में बुजुर्ग, किसान और मजदूर वर्ग के लोग अपनी जमा-पूंजी रखते हैं। लेकिन जमा-निकासी की सेवा बाधित होने से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कई लोगों के लिए यह परेशानी और भी बड़ी है, क्योंकि उन्हें इलाज, शिक्षा और घर-गृहस्थी के खर्चों के लिए तत्काल नकदी की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
पैसा हमारा, परेशानी हमारी, लेकिन समाधान कोई नहीं। जब हमें जरूरत होती है, तभी सर्वर डाउन बता दिया जाता है। तीन दिन से कई किलोमीटर से दौड़ लगा रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
मनोज कुमार, बांकेगंज
---------------------
चार दिनों से करीब 35 किलोमीटर का सफर तय कर दौड़ लगा रहे हैं। रुपयों का लेनदेन करना है, लेकिन यहां काम ही नहीं हो पा रहा है। यहां आकर बताया गया कि केवाईसी करानी पडे़गी। सर्वर में भी परेशानी आ रही है।

सुरेंद्र, पिपरिया
---------------------
सर्वर की तकनीकी खराबी के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। टीम लगातार इसे दुरुस्त करने का प्रयास कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक-दो दिनों में सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।
सुमनेश कुमार, अधीक्षक, मुख्य डाक घर

सुरेंद्र

सुरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed