फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demand for minority protection law, performed

अल्पसंख्यक सुरक्षा कानून बनाने की मांग, किया प्रदर्शन

Fri, 04 Aug 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 04 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
 Demand for minority protection law, performed
अल्पसंख्यक - फोटो : अमर उजाला
अल्पसंख्यकों ने धरना प्रदर्शन करने के बाद दिया ज्ञापन 
विज्ञापन

 प्रभावशाली अल्पसंख्यक सुरक्षा कानून की मांग को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। नसीरुद्दीन मौजी भवन में प्रांगण में एकत्र हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूर्व सांसद इलियास आजमी की अध्यक्षता में सभा की। बाद में जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे औैर डीएम कार्यालय के सामने कुछ देर धरना देने के बाद डीएम को मांगों का ज्ञापन दिया।  
वलीम खान ने कहा कि मौजूदा समय उग्र कट्टरवाद अपने चरम पर है। इसका निशाना मुख्यत: अल्पसंख्यक समुदाय हो रहा है। महिलाएं और बच्चे भी उग्र भीड़ की हिंसा के शिकार हो रहे हैं। पीड़ितों के सामने जीविकोपार्जन की भी समस्या बनी हुई है।  
विज्ञापन

पूर्व सांसद इलियास आजमी ने कहा धर्म निरपेक्षता संविधान की आत्मा है। इसको कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। समाज, संविधान विरोधी, सामाजिक सौहार्द विरोधी अराजकतत्वों को नियंत्रित करने, अल्पसंख्यकों के मान सम्मान, जान और संपत्ति की सुरक्षा के लिए प्रभावी अल्पसंख्यक सुरक्षा कानून बनाया जाना जरूरी हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में पूर्व सांसद इलियास आजमी, हाजी याकूब, हरजीत सिंह, मोहम्मद उस्मान, अब्दुल हन्नान, मोहम्मद उमर, तरवेज आलम, शानू, रसूल खान, सलमान खान, कमाल लखाही, डॉ. अंसार, डॉ. महताब, डॉ. जोवद अख्तर, अशरफ, तनवीर अहमद, अकरम अंसारी, वहीद, सलीम, गुरमीत सिंह, सेवक सिंह, इमरान अली, अकील खान, जहीर खान आदि मौजूद रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed