{"_id":"693b014e4a639a80120d136c","slug":"danger-from-electric-wires-hanging-on-rooftops-for-five-months-lakhimpur-news-c-120-lkh1010-163243-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पांच महीने से छतों पर लटक रहे बिजली तारों से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पांच महीने से छतों पर लटक रहे बिजली तारों से खतरा
Thu, 11 Dec 2025 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
घर के ऊपर से गुजरते बिजली के तार। संवाद
- फोटो : electric
मैगलगंज। गांव शिवपुरी में बिजली निगम की लापरवाही ग्रामीणों पर कभी भी भारी पड़ सकती है। जुलाई में 11 हजार वोल्टेज लाइन पर एक विशाल पेड़ गिरने से चार खंभे टूट गए थे। खंभे लगवाने के बजाय बिजली के तार सीधे ग्रामीणों के घरों की छतों और कुछ लोगों के छज्जों पर अस्थायी रूप से बंधवा दिए गए, जो अब तक हटाए नहीं गए हैं।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर बिजली निगम के जेई से लिखित शिकायत की, परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव के संजयकांत मिश्रा ने बताया कि तार मेरे घर की छत पर पड़ा है। बच्चों को ऊपर जाने नहीं देते। कभी करंट आ जाए तो जान भी जा सकती है, लेकिन अधिकारी सुनने के लिए तैयार नहीं हैं।
रामनरेश ने बताया कि हमने कई बार जेई को बताया, लेकिन वह पांच महीने से नहीं आए। अगर बिजली निगम ऐसे ही लापरवाही करता रहा तो कोई अनहोनी हो जाएगी। जेई उमेश कुमार ने बताया कि ठेकेदार से कह दिया गया है। जल्द ही वह खंभे लगवा देगा।