फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dambalanda on target of Sharada River

शारदा नदी के निशाने पर दंबलटांडा    

Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ। Updated Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dambalanda on target of Sharada River
निगल चुकी - फोटो : अमर उजाला
शारदा नदी अकालगढ़ को तो निगल चुकी है। अब उसके निशाने पर दंबलटांडा का इलाका है। जिसे दो साल पहले खुद सिख फार्मरों ने अपने पैसे से ठोकर बनाकर शारदा को रोक दिया था।        
विज्ञापन

शारदा नदी ने चार साल पहले कटान करके दंबलटांडा के घरों को अपने साथ बहा ले गई थी। उस समय गांव के बाहर बची इकलौती कोठी सुरेंद्र सिंह एवं हरेंद्र सिंह व उनके परिवार की बची थी। साल 2014 में कटान को देखते हुए पूरे परिवार ने अपने पैसों से बैंबू कैरेट लगाकर एवं जाल लगाकर ठोकर बनाई थी, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी सहयोग दिया था। दंबलटांडा की कोठियों तक शारदा पहुंच गई है। शारदा जिस हिस्सेे को इस समय काट रही है वह भूड़ का हिस्सा है। भूड़ में कटान तेजी से होता है। अगर दंबलटांडा की रोड को काटकर शारदा आगे बढ़ तो पहले से विस्थापित दंबलटांडा, रामनगर, रमेश्वरापुर, रैनागंज एवं दौलतापुर के लोग पुन: निशाने पर आ जाएंगे।      
विज्ञापन

 
अब तो जियो ट्यूब का ही सहारा
अकालगढ़ में पहले बैंबू कैरेट से काम शुरू किया गया था, तभी शारदा तेजी से बढ़ गई। लेकिन जियो ट्यूब के मिलने पर काफी हद तक शारदा को रोकने की कोशिश हुई थी। मौजूदा समय में अकालगढ़ के बचे हिस्से में जिस तरह जियो ट्यूब लगाए गए हैं। अगर ऐसे ही दंबलटांडा वाली डामर मार्ग के किनारे ठोकरें बन जाएं तो मुमकिन है कि इस इलाके को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed