{"_id":"6a91f8fd6d0dbfb6100f6472","slug":"teachers-doing-exemplary-work-in-girl-education-will-be-rewarded-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-183543-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बालिका शिक्षा में अनुकरणीय कार्य करने वाले शिक्षक होंगे पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बालिका शिक्षा में अनुकरणीय कार्य करने वाले शिक्षक होंगे पुरस्कृत
Sat, 29 Aug 2026 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में बालिका शिक्षा और सशक्तीकरण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले शिक्षक पुरस्कृत होंगे। सीखो-सिखाओ फाउंडेशन की ओर से सीखो सिखाओ अवाॅर्ड्स-2026 की पहल की गई है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर है।
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कार के लिए आवेदन करने को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं। बालिका शिक्षा पुरस्कार के लिए माध्यमिक और राजकीय इंटर कॉलेजों में कार्यरत ऐसे शिक्षकों का चयन होगा, जिन्होंने बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट, प्रभावी और अनुकरणीय कार्य किए हैं।
ऐसे शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने बालिकाओं का नामांकन बढ़ाने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, शिक्षा जारी रखने और उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने में योगदान दिया है। आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण के लिए बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करने वाले शिक्षकों को भी प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन
इस संबंध में डीआईओएस को भी शासन स्तर से निर्देश मिले हैं। सीखो सिखाओ अवार्ड्स-2026 के तहत बालिका शिक्षा पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन और विस्तृत जानकारी seekhosikhao.in पर प्राप्त की जा सकती है। चयनित शिक्षकों को तीन लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।