फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

वसंत पंचमी पर हवन पूजन के साथ की मां सरस्वती की आराधना

Fri, 31 Jan 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
cultural
लखीमपुर खीरी। वसंत पंचमी पर्व पर गुरुवार को शिशु मंदिरों में कलम और पाटी पूजन एवं मुड़िया महंत मंदिर और देवकली तीर्थ स्थित आश्रम में उपनयन संस्कार हुआ।
विज्ञापन

सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने विधि विधान से हवन पूजन कर विश्व शांति एवं विश्व बंधुत्व की कामना की। प्रबंधक डॉ. राकेश माथुर ने मां सरस्वती से छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वसंत पर्व और वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाया गया। आरएम ज्ञान दायिनी में प्रबंधक राकेश वर्मा ने छात्रों को विद्या का महत्व बताया। उपप्रधानाचार्य आनंद मिश्रा आदि मौजूद रहीं। देवकली तीर्थ स्थित श्रीमती चंद्रकला आश्रम में 51 बच्चों का उपनयन संस्कार और भंडारा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ पर वसंत पर्व नवचेतना और पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के जन्मदिवस के रूप में मना। अखंड गायत्री जप और गायत्री महायज्ञ हुआ। तहरी भोज हुआ। सदर विधायक योगेश वर्मा ने साहित्य भवन का उद्घाटन किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. डीके द्विवेदी ने रोगियों का परीक्षण कर दवाएं दी। शिरोमणि शुक्ला, अजय वर्मा मौजूद रहे।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में गोष्ठी का उद्घाटन मां सरस्वती पूजन से हुआ। इतिहास संकलन समिति के विभाग प्रमुख राजेश दीक्षित ने बताया कि मां सरस्वती संमार्ग का पथ दिखाने वाली और सुसंस्कार देने वाली हैं। डायट प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता और शिक्षक मौजूद रहे।
सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ सम्मेलन, पाटी पूजन और बाल मेले का उद्घाटन पूर्व पालिका अध्यक्ष दुर्गा मेहरोत्रा ने किया। सह व्यवस्थापक गोपाल मोहन रस्तोगी, नरेंद्र नाथ मेहरोत्रा मौजूद रहे। टीपीआरएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में प्रबंधक आनंद कुमार गुप्ता और चंदन लाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भौनापुर में प्रधानाचार्य मनोज वर्मा ने सरस्वती पूजन किया।
सरस्वती विद्या मंदिर में बीएसएनएल के अधिशासी अभियंता रमाशंकर राना की अध्यक्षता में सरस्वती पूजन एवं मातृ सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम पूजा यादव और सीओ राकेश नायक ने मां सरस्वती का पूजन किया। प्रधानाचार्य राजेश वर्मा, भारत नेपाल समन्वयक ओमप्रकाश, डॉ. देवेंद्र मिश्रा, कोतवाल सियाराम मौजूद रहे।
सुभाष चंद्र बोस स्मारक इंटर कॉलेज में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। सुआबोझ प्रधान शंकर लाल, सपा नेता नरेश यादव, भाजपा नेता आनंद मौर्या, सीएचसी बांकेगंज अधीक्षक डॉ केके रंजन, प्रधानाचार्य अनिल वर्मा मौजूद रहे।
गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक हरदीप कौर मांगट, प्रधानाचार्य लोकनाथ तिवारी ने सरस्वती मां का पूजन किया। अमनप्रीत सिंह मांगट, संजीव कुशवाहा, श्याम महेंद्रु मय स्टाफ मौजूद रहे।
शिशु मंदिर में हुआ विद्यारंभ संस्कार
सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यारंभ संस्कार हुआ। मुख्य अतिथि राजेंद्र भल्ला ने हवन पूजन किया। विद्यारंभ संस्कार में 75 बच्चों से कलम और पाटी का पूजन करवाया गया। प्रधानाचार्य मुनेंद्र दत्त शुक्ल, हीरा सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। डॉ. हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर में मुख्य अतिथि रमेश गुप्ता ने हवन पूजन किया। बच्चों से पाटी पूजन कराया गया। समाज सेवी ज्ञानस्वरूप शुक्ल, श्याम वल्लभ शुक्ल आदि मौजूद रहे।

बच्चों और युवाओं ने उड़ाई पतंगे
वसंत पंचमी पर युवा और बच्चे सुबह से ही पतंग उड़ाने में मस्त हो गए। युवाओं से लेकर बच्चों के सिर पर पतंगबाजी इस कदर हावी थी कि पेंच काटने के दौरान हर तरफ से वो काटा की आवाज सुनाई देने लगी। सुबह से लेकर देर शाम तक छत के लोग जहां पतंग उड़ाने में मस्त थे तो वहीं सड़क पर मौजूद लोग कटी पतंग लूटने में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed