फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crowds gathered at the disabled camp, 65 were tested

Lakhimpur Kheri News: दिव्यांग शिविर में उमड़ी भीड़, 65 का हुआ परीक्षण

Mon, 23 Feb 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the disabled camp, 65 were tested
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो। स्रोत : वीडियो ग्रैब
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में सोमवार को आयोजित दिव्यांग शिविर में बड़ी संख्या में लाभार्थी स्वास्थ्य जांच और प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे। सुबह से ही पंजीकरण के लिए कतारें लग गईं। चिकित्सकों की टीम ने क्रमवार परीक्षण कर लगभग 65 दिव्यांगजनों की जांच की।
विज्ञापन

अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. ए.के. द्विवेदी ने बताया कि अब माह के प्रत्येक सोमवार के साथ-साथ बृहस्पतिवार को भी दिव्यांग शिविर आयोजित किया जाएगा। दोनों दिनों में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉक्टरों की टीम अस्पताल में मौजूद रहेगी, जिससे अधिक से अधिक दिव्यांगजन लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

लगाया आरोप, समय से नहीं पहुंचे चिकित्सक

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक दिव्यांग व्यक्ति ने आरोप लगाया कि सुबह करीब 10:20 बजे तक शिविर स्थल पर कोई चिकित्सक या कर्मचारी नहीं पहुंचा था। वीडियो में शिविर कक्ष के गेट पर ताला लटका दिखाई दे रहा है और कई दिव्यांगजन बाहर इंतजार करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed