फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth shot dead in Lakhun

लाखुन में युवक की गोली मारकर हत्या 

Fri, 27 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  ईसानगर।
अमर उजाला ब्यूरो  ईसानगर। Updated Fri, 27 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in Lakhun
kidnapping at gunpoint
पुलिस को अवैध संबंधों में हत्या का होने का है शक 
विज्ञापन

गुरुवार को स्कूल के पास बरामद हुआ था शव 

सब्जी लेने आए गांव परसिया निवासी ओमप्रकाश उर्फ बबई की अवैध संबंधों के चलते बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव गुरुवार की सुबह गांव लाखुन में मिला। मृतक के भाई का आरोप है कि गांव लाखुन निवासी सुनमुन का शराब पीने के दौरान ओमप्रकाश से विवाद हो गया था। उसने आशंका जताई कि इसी विवाद के चलते सुनमुन ने उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

गांव परसिया निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि उनका भाई ओमप्रकाश बुधवार को गांव लाखुन में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने गया था। बाजार में खरीदारी के बाद वह वहां रुक गया। इसी बीच वहां मौजूद गांव लाखुन निवासी सुनमुन से शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। उसके बाद ओमप्रकाश घर नहीं लौटा। शाम तक घर न लौटने पर परिवार वाले परेशान होने लगे और भाई की तलाश शुरू कर दी। बुधवार देर रात तक तलाश करने के बाद भी भाई का कोई पता नहीं लगा। गुरुवार को भाई का शव खून से लथपथ लाखुन के उच्च प्राथमिक स्कूल और पंजाब नेशनल बैंक की बाउंड्रीवॉल के किनारे पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर एसओ ईसानगर शिवानंद यादव, चौकी इंचार्ज खमरिया महेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गये। एसओ ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव लाखुन निवासी सुनमुन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में अवैध संबंधों में हत्या होने की बात सामने आ रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed