फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth murders suspect mobile theft

मोबाइल चोरी के शक में युवक का कत्ल

Fri, 07 Apr 2017 11:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 07 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हत्यारोपियों ने बाइक से लाकर झाड़ियों में फेंका शव, फरार 

 अपनी ननिहाल गांव दरेरी आए थाना निघासन क्षेत्र के गांव भजनपुरवा निवासी  उमारस (18) की शुक्रवार को कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी करने के शक में उसकी पिटाई कर गला घोंटकर हत्या कर दी। गले में रस्सी के कसे होने के निशान मिले हैं। हत्या के बाद आरोपी उसके शव को बाइक से लेकर खेत के किनारे लगी झाड़ियों में फेंककर भाग निकले। घर वालों ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
थाना निघासन के गांव भजनपुरवा निवासी मायाराम ने बताया कि दो अप्रैल की रात गांव में ही पुत्र उमारस अपने दोस्त गांव के ही राजू के साथ टहल रहा था। तीन अप्रैल सुबह रमेश और राजू उनके घर पहुंचे और राजू का मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा उसकी मां संध्यादेवी से मोबाइल दिलाने को कहा। उन्होंने बताया कि उस समय उमारस घर पर नहीं था। बाद में खेतों में मिले उमारस की दोनों युवकों ने पिटाई की। वह किसी तरह बचकर भागा। पिटाई से घर उमारस बिना किसी को बताए इसी थाना क्षेत्र के गांव दरेरी निवासी अपने मामा मुन्नालाल के घर पहुंच गया। शुक्रवार को वह माताप्रसाद के खेत में मजदूरी पर गन्ना बोने गया था। बताते हैं कि सुबह करीब नौ बजे तीन बाइकों पर सवार छह-सात लोग वहां पहुंचे और उमारस को दौड़ा लिया। दिन के करीब ढाई बजे दो-तीन बाइकों पर सवार छह-सात लोग दरेरी गांव के दक्षिण-पूरब कोने पर बने एक निजी स्कूल के निकट खेत के पास पहुंचे और एक बाइक पर बीच में बैठे एक युवक को खेत के कोने पर लगी झाड़ियों में फेंक दिया। पास के घरों में रहने वाले लोगों ने युवक को फेंकते देख लिया और शोर मचाया। इस पर बाइक सवार गांव के बीच होकर भाग निकले। शव मिलने की सूचना पर मुन्नालाल मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्त अपने भांजे उमारस के रूप में की। शव के गले पर रस्सी से गला घोटे जाने के निशान थे। सीओ उमाशंकर सिंह, कोतवाल डीसी मिश्र भी मौके पर पहुंचे। शुक्रवार को रमेश के भाई श्रीप्रकाश ने उमारस के खिलाफ कोतवाली में तहरीर भी दी। इंस्पेक्टर डीसी मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता मायाराम ने छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। 
विज्ञापन


परिवार वालों को मिल रही धमकी 
मृतक उमारस के पिता मायाराम ने बताया कि उनके बेटे की हत्या करने के आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से लगातार उन्हें और उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत सीओ और इंस्पेक्टर को दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों को शक था कि उमारस ने मोबाइल चोरी किया है। इसी शक पर वारदात हुई है। उसके गला कसने के निशान मिले हैं। पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
उमाशंकर सिंह, सीओ निघासन 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed