फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman killed after being crushed by tanker

टैंकर से कुचलकर महिला की मौत

Fri, 01 May 2015 07:54 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Fri, 01 May 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
Woman killed after being crushed by tanker
स्थानीय चीनी मिल परिसर स्थित ईटीपी प्लांट रोड पर टैंकर से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। मिल कर्मचारी ने मुआवजे की मांग कर वाहन और शव पुलिस क ो कब्जे में नहीं लेने दिया।
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र के गांव अवगाबां निवासी रामसहाय चीनी मिल की गोशाला में परिवार सहित रहता है और वहीं ठेके पर मजदूरी करता है। बताते हैं कि दोपहर बाद गोशाला से रामसहाय की पत्नी संतोषी देवी (35) मिल की पुरानी कॉलोनी में किसी के यहां अपने कपडे़ सिलाने गई थी। लौटते समय रास्ते में ईटीपी रोड पर तेज गति से आ रहे टैंकर से कुचलकर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे मिल कर्मियों ने पुलिस को वाहन और शव को कब्जे में नहीं लेने दिया। वह लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। घटनास्थल पर पहुंचा रामसहाय पत्नी का शव देखकर कई बार बेहोश हो गया। मृतका के आठ वर्षीय पुत्र शिवम और 10 वर्षीय पुत्री नेहा का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed