{"_id":"6aa314f46ee9674eae0c2640","slug":"police-recovered-98000-lost-to-fraud-jhansi-news-c-11-jhs1004-874066-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ठगी के 98 हजार रुपये पुलिस ने वापस कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ठगी के 98 हजार रुपये पुलिस ने वापस कराए
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार थाना पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित को यूपीआई धोखाधड़ी में गंवाए 98 हजार रुपये वापस दिलाए। ठगी की शिकायत मिलते ही टीम ने संबंधित बैंक के माध्यम से धनराशि पर रोक लगवाई।
सदर बाजार थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि खिरकपट्टी निवासी सोन सिंह के साथ 16 अगस्त को साइबर ठगी हुई थी। उनके खाते से 98 हजार रुपये निकल गए थे। पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद सदर बाजार थाने की साइबर टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। टीम ने संबंधित बैंक से संपर्क कर ठगी की धनराशि पर तत्काल होल्ड लगवाया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस कर दी गई।
विज्ञापन
रकम की वापसी
पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप 10 सितंबर को पीड़ित सोन सिंह को उनकी पूरी 98 हजार रुपये की रकम वापस मिल गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने सदर बाजार पुलिस और साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने पुलिस दल का आभार भी जताया।