{"_id":"6aa31490338770eada018ba0","slug":"uncle-killed-while-trying-to-save-his-nephew-during-a-violent-clash-between-two-groups-sonipat-news-c-197-1-snp1001-160320-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष के दौरान भतीजे को बचाने आए चाचा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष के दौरान भतीजे को बचाने आए चाचा की हत्या
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गांव लिवान में देर रात हुए झगड़े के बाद सुबह एकत्रित कॉलोनीवासी। संवाद
सोनीपत। उत्तर प्रदेश के चंदौली और हरदोई जिलों के राई औद्योगिक क्षेत्र की जूस फैक्टरी के कर्मचारियों में बुधवार दोपहर दोस्त से बातचीत करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी रात तक खूनी संघर्ष तक पहुंच गई। इस दौरान भतीजे रविंद्र को बचाने में हरदोई निवासी चाचा हरिपाल (56) की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। पत्नी जय देवी ने तीन नामजद समेत अन्य पर हत्या तो चंदौली के कैलाश ने मृतक के भतीजे समेत 11 के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर लिखाई है।
घटना की शुरुआत राई औद्योगिक क्षेत्र से बुधवार दोपहर करीब ढाई किलोमीटर दूर गांव लिवान में हुई। यूपी के हरदोई जिले के गांव कारों खुर्द निवासी जय देवी ने एफआईआर में बताया है कि वह अपने पति हरिपाल और दो बेटों अंकित व कोहिनूर के साथ लिवान में किराए पर रहती हैं। पड़ोस में ही भतीजा रविंद्र अपने भाई के साथ रहता है।
बुधवार दोपहर रविंद्र का फैक्टरी में साथ काम करने वाले कैलाश से झगड़ा हुआ था। रात को फैक्टरी के बाहर फिर झगड़ा होने पर रविंद्र व उसके साथियों ने कैलाश और उसके साथियों पर हमला कर दिया। इसी रंजिश में रात करीब साढ़े 10 बजे कैलाश के साथी तीन-चार बाइक पर लाठी-डंडे लेकर रविंद्र की बिल्डिंग में पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि वे लोग रविंद्र से झगड़ा करने लगे। इसी दौरान बचाव में उनके पति हरिपाल और अन्य लोग भी पहुंचे। इसी दौरान दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। सिर में चोट लगने से हरिपाल बेहोश हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल सोनीपत ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कैलाश व अन्य पर हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दूसरे पक्ष से तीन घायल, 11 के खिलाफ एफआईआर
चंदौली जिले के गांव खजूरगांव निवासी कैलाश ने भी एफआईआर लिखाई है। कहा है, लिवान में किराए पर रहते हुए वह राई औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में पांच महीने से काम कर रहे हैं। बुधवार दोपहर दो बजे ड्यूटी पर जाते समय बिकानो कंपनी के पास दो सहकर्मी मिल गए। उनसे बात करने से पास खड़े रविंद्र ने रोका।
नहीं मानने पर मारपीट की। इसके बाद वह काम पर नहीं जा सके और कमरे पर लौट आए। कैलाश के मुताबिक, रात करीब 10 बजे मारपीट के बारे में बात करने के लिए कंपनी गेट गए। वहां सहकर्मी लक्की और सागर भी मौजूद थे। शिफ्ट खत्म होने पर रविंद्र अपने साथियों संग बाहर आया। विवाद फिर हुआ।
कैलाश का आरोप है कि रविंद्र के साथी अजय ने लक्की और सागर की कमर पर चाकू मारा और फिर उन पर हमला बोल दिया। इसमें रविंद्र के चाचा हरिपाल, ललित, अंकित, कुलदीप, सूरज, रामपाल, अखिलेश, अजय, अरुण और कोहिनूर भी थे। इसके बाद सभी आरोपी भाग निकले। चाकू लगने से घायल तीनों लोगों को स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां से खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
दिवंगत की पत्नी बोलीं-मामूली कहासुनी में उजड़ गया परिवार
जय देवी ने रोते हुए बताया कि मामूली कहासुनी में उनका परिवार उजड़ गया। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पति की मौत के बाद पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
राई औद्योगिक क्षेत्र और पास के गांव लिवान में दो पक्षों के झगड़े में एक की मौत हो गई है। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हैं। दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बुधवार दिन में हुए झगड़े की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। मिल जाती तो झगड़ा नहीं बढ़ता। प्रकरण में दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
मलकीत सिंह, एसीपी राई
-- -- -- -- -- -- -- -
फोटो :35: सोनीपत के गांव लिवान में देर रात हुए झगड़े के बाद सुबह एकत्रित कॉलोनीवासी। संवाद
फोटो :36: सोनीपत के गांव लिवान में देर रात हुए झगड़े के बाद गली में विलाप करते मृतक के परिजन। संवाद
फोटो :37: सोनीपत के गांव लिवान में देर रात हुए झगड़े के बाद विलाप करती हरिपाल की पत्नी जयदेवी व परिजन। संवाद
फोटो :38: हरिपाल का फाइल फोटो