फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Only son found hanging; mother says he took his own life due to debt pressure.

Sonipat News: फंदे पर लटका मिला इकलौता बेटा, मां बोली कर्ज के दबाव में दी जान

Fri, 11 Sep 2026 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Only son found hanging; mother says he took his own life due to debt pressure.
सोनीपत। ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पब्लिक हेल्थ विभाग के क्वार्टर में रहने वाले युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। आरोप है कि युवक हिमांशु कर्ज और फाइनेंसरों के कथित दबाव में थे। उनकी मां नीतू का आरोप है कि शुक्रवार सुबह से ही हिमांशु 40 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित पब्लिक हेल्थ विभाग के क्वार्टर में हिमांशु (24) अपनी मां नीतू के साथ में रहते थे। उनके पिता हरबंस की करीब दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद हिमांशु को पब्लिक हेल्थ विभाग में चौकीदार की नौकरी मिली थी।
विज्ञापन

वह कह रहा था कि यदि पैसे नहीं दिए तो उसे दोबारा कुछ लोग अपने साथ ले जाएंगे। दोपहर में वह अपने कमरे में गया और बाद में उनकी मौत की सूचना मिली। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के अनुसार 20 सितंबर को उनका जन्मदिन था और इसी दिन उनकी नौकरी के भी दो वर्ष पूरे होने थे। मां नीतू के अनुसार पिता की मौत के बाद हिमांशु नशे की गिरफ्त में आ गया था। इसी के चलते उस पर कर्ज बढ़ता गया। मां का आरोप है कि एक फाइनेंसर ने उससे 40 हजार रुपये तुरंत देने का दबाव बनाया था।
नीतू के मुताबिक एक दिन पहले हिमांशु को कुछ लोग अपने साथ ले गए थे और वीरवार तक पैसे देने की बात कहकर छोड़ दिया था। घर पहुंचने के बाद उसने बताया था कि दो युवक उसे उठाकर ले गए थे। मां का आरोप है कि पैसे नहीं देने पर पैतृक घर पर कब्जा करने की धमकी भी दी जा रही थी।
मां बोली- बेटे का 3 लाख से अधिक कर्ज चुकाया
मां ने बताया कि वह बेटे का करीब 3 से 4 लाख रुपये कर्ज चुका दिया था। कुछ लोगों पर मोटा ब्याज लेने और पैसे नहीं देने पर मारपीट व धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। नीतू का कहना था कि हिमांशु ही उनका सहारा था। उनकी बेटी की पहले ही शादी हो चुकी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

-----------------
युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में गहनता से जांच की जाएगी। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं।
प्रविंद्र, थाना प्रभारी सिविल लाइन सोनीपत
--------------
फोटो :43:
फोटो :44:
फोटो :45: हिमांशु का फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article