फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news cyber thugi

Firozabad News: साइबर ठगों ने खाताधारक के बैंक खाते से उड़ाए चार लाख रुपये

Fri, 11 Sep 2026 01:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
firozabad news cyber thugi
टूंडला। नगर के एटा रोड स्थित एक बैंक शाखा में खाते से धोखाधड़ी कर 4 लाख से अधिक की राशि निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्राहक ने बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय और कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एटा रोड स्थित राधा नगर निवासी पुष्पेंद्र कुमार गर्ग ने अपनी शिकायत में बताया कि 9 सितंबर की रात लगभग 1:48 बजे उनके मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज आया। अज्ञात साइबर ठगों ने 11 बार में कुल 4,02,720 की राशि उनके बचत खाते से पार कर दी। पीड़ित का कहना है कि जब उनके खाते की प्रतिदिन की अधिकतम निकासी सीमा एक लाख ही तय है, तो इतनी बड़ी रकम एक ही रात में कैसे ट्रांसफर हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद जब वे बैंक मैनेजर के पास शिकायत लेकर पहुंचे, तो उनकी मदद करने के बजाय उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। बैंक से कोई सहयोग न मिलने पर उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद एक्शन में आई साइबर सेल ने उस खाते को होल्ड (फ्रीज) करवा दिया है, जिसमें धोखाधड़ी की यह राशि ट्रांसफर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, संबंधित मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक का कहना है कि पीड़ित का मोबाइल फोन किसी ने हैक कर लिया था, जिसके चलते खाते से रकम ट्रांसफर हुई है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को इस संबंध में मेल भेज दिया गया है और जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। प्रबंधक ने बैंक कर्मियों पर लगाए गए मिलीभगत और अभद्रता के आरोपों को पूरी तरह से गलत और निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed