{"_id":"6aa315111a8892afc30476eb","slug":"case-registered-against-5-for-harassing-a-young-man-sonipat-news-c-197-1-snp1018-160309-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवक को प्रताड़ित करने का आरोप, 5 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवक को प्रताड़ित करने का आरोप, 5 पर केस
विज्ञापन
खरखौदा। न्यायालय के आदेश पर खरखौदा थाना पुलिस ने जमीन विवाद में युवक को कथित रूप से मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने, धमकी देने और कानूनी कार्रवाई वापस लेने का दबाव बनाने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में समसपुर माजरा निवासी संदीप, बीना, संतोष, नीतो उर्फ नीतोराम और मनोज उर्फ विनोद शामिल हैं।
थाना खुर्द निवासी प्रवेश कुमार ने न्यायालय में शिकायत दी थी कि उसका भाई दिनेश मजदूरी करता था। उसका विवाह समसपुर माजरा निवासी प्रीति से हुआ था।
शिकायत के अनुसार पैतृक जमीन को लेकर आरोपियों से विवाद चल रहा था और झज्जर न्यायालय में दीवानी मुकदमा भी विचाराधीन था। आरोप है कि मुकदमा वापस लेने के लिए दिनेश और उसकी पत्नी पर दबाव बनाया जा रहा था।
शिकायतकर्ता के अनुसार नौ जून को प्रीति को रोहतक के न्यू बस स्टैंड से जबरन ले जाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद 20 जून को दिनेश ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। 21 जून की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली थी।