{"_id":"57812bb74f1c1b291e7fa426","slug":"two-teens-immersed-in-the-pond-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में दो किशोर डूबे, एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में दो किशोर डूबे, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सिकन्द्राबाद।
Updated Sat, 09 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथी के साथ तालाब पर गया था घूमने
थाना नीमगांव क्षेत्र के रायपुर गांव में तालाब में डूबने से ननिहाल में रह रहे थाना मितौली के गांव गरगटिया निवासी संजय शुक्ला के 13 वर्षीय पुत्र नितिन की मौत हो गई, जबकि डूब रहे उसके साथी को ग्रामीण बचाने में सफल रहे। नितिन काफी समय से गांव स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि कर दी।
गांव गरगटिया निवासी संजय शुक्ला ने बताया कि उनकी ससुराल गांव रायपुर निवासी बसंतलाल के घर है। उनका पुत्र नितिन शुक्ला काफी समय से ननिहाल में रहता था। शुक्रवार की शाम वह अपने दोस्त गांव निवासी प्रकाश के 12 वर्षीय पुत्र अमित के साथ तालाब की ओर घूमने गया था। अचानक दोनों तालाब में जा गिरे। चीखपुकार होने पर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने अमित को तो बचा लिया, लेकिन ग्रामीण जब तक नितिन को बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी। पुत्र की मौत की खबर मिलते ही उसके घर और ननिहाल में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घर वालों ने हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी है। घर वाले उसके शव को गरगिटया स्थित अपने घर ले गए और अंत्येष्टि कर दी।