फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two brothers innocent life Htyabhiyukt

दो मासूमों के हत्याभियुक्त सगे भाइयों को उम्रकैद

Fri, 28 Aug 2015 10:59 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 28 Aug 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Two brothers innocent life Htyabhiyukt
बीमा एजेंट के दो मासूम बच्चों की निर्ममता से हत्या करने के मामले में एडीजे रामायण शर्मा ने दो सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने दोनों पर 40-40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष रखते हुए एडीजीसी वीरेश सिंह तोमर ने बताया कि पसगवां थाना क्षेत्र के ग्राम जिंदपुर निवासी रूपेंद्र दीक्षित ने दीप बीमा कंपनी में एजेंट बनने के बाद मैगलगंज के एक व्यक्ति के माध्यम से गांव के ही शैलेंद्र व सर्वेश का 2200 रुपया जमा कराया था।  इसके बाद जब बीमा कंपनी भाग गई तो दोनो ने रुपये वापस मांगने शुरू कर दिए, इसी बीच किसी ने शैलेंद्र का गन्ना फूंक दिया तो रंजिश दुश्मनी में बदल गई। आरोप है कि 13 फरवरी 2014 की शाम पांच बजे रूपेंद्र दीक्षित के दो मासूमों मोहित (10) और रोचक (8) खेत पर लगे इंजन को देखने गए हुए थे,  तभी रास्ते मे सर्वेश और शैलेंद्र ने उन्हें अगवा कर लिया, गन्ने के खेत में बांके से गर्दन काटकर दोनों की निर्ममता से हत्या कर दी। इधर तमाम खोजबीन के बाद बच्चों का पता नहीं चला तो उसके परिवार वालों ने गुमशुदगी की सूचना पसगवां थाने मे दी। घटना के तीसरे दिन हाथ से लिखे पर्चे के आधार पर बच्चों के शव बरामद हुए तो हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद हुआ। अदालती सुनवाई के दौरान रूपेंद्र दीक्षित, सतीश कुमार, आनंद प्रकाश, लज्जाराम, डॉ.एसके मिश्र, कांस्टेबल महबूब हसन अंसारी, देशराज सिंह, एसआई विश्वनाथ यादव और एसओ आलोक राव ने बयान दर्ज कराये। कोर्ट ने सर्वेश और शैलेंद्र उर्फ  लल्ला को दोहरे हत्याकांड के  लिए दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है, साथ ही प्रत्येक पर 40-40 हजार का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी स्पष्ट किया है कि वसूले गए जुर्माना की रकम से 50 हजार की मुआवजा राशि पीड़ित को दे दी जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed