फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime control and public grievance redressal will not tolerate negligence: ADG

अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : एडीजी

Wed, 09 Sep 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Crime control and public grievance redressal will not tolerate negligence: ADG
- पुलिस लाइन में एडीजी भानु भास्कर की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित
विज्ञापन

- साइबर, महिला अपराध और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) में मंगलवार रात अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने स्पष्ट शब्दों में हिदायत दी कि अपराध नियंत्रण, प्रभावी पुलिसिंग और जनसुनवाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा गोष्ठी के दौरान एडीजी जोन ने 60 से 90 दिनों से अधिक समय से लंबित पड़े मुकदमों और सेशन ट्रायल से जुड़े मामलों की स्थिति की गहन समीक्षा की। एडीजी ने कहा कि सभी अधिकारी लंबित विवेचनाओं और जांचों का गुणवत्तापूर्ण व तय समयावधि के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि महिला संबंधी अपराधों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और पीड़ितों को समयबद्ध व त्वरित न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन

गोष्ठी में डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले और एसपी देहात समेत क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ), थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और लंबित मुकदमों के निस्तारण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed