फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two young men took their own lives by hanging in separate incidents.

Mirzapur News: अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने फंदे से लटक कर दी जान

Wed, 09 Sep 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two young men took their own lives by hanging in separate incidents.
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली और चुनार थाना क्षेत्र में सोमवार की रात फंदे से लटककर दो युवकों ने जान दे दी। कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि कटरा के आवास विकास कॉलोनी मोहल्ला निवासी सिद्धार्थ राज यादव (33) सोमवार शाम कमरे में था। काफी देर तक जब सिद्धार्थ कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके बड़े भाई ने आवाज लगाई। लेकिन जवाब नहीं आया। बड़े भाई ने जब कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे के हुक में तार के सहारे फंदे पर लटका था। सूचना पर पुलिस पहुंची। कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि युवक काफी दिनों से बीमार था। उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

चुनार के रैपुरिया गांव निवासी राहुल (35) का सोमवार रात कमरे की छत में लगे कुंडे के से लटका मिला। मंगलवार सुबह काफी देर तक नहीं जागने पर परिजनों ने कमरे में झांक कर देखा तो युवक का शव फंदे पर लटका था। सूचना मृतक के बड़े भाई बुल्लू ने पुलिस को दी। राहुल का विवाह चार वर्ष पहले हुआ था। परिजनों के अनुसार राहुल के शादी के कुछ समय बाद से ही पत्नी मायके में रह रही थी। राहुल मकान कि पेंटिंग समेत अन्य मजदूरी करता था। चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह पटेल ने बताया कि कमरे में युवक का फंदे से लटका शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed